{"_id":"5e1ed7518ebc3e4b03182d42","slug":"sonbhadra-couple-dies-in-road-accident-two-injured-including-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः सड़क हादसे में कार सवार दंपति ने गंवाई जान, पुत्र और ड्राइवर गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः सड़क हादसे में कार सवार दंपति ने गंवाई जान, पुत्र और ड्राइवर गंभीर घायल
Wed, 15 Jan 2020 02:41 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 15 Jan 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के चहलवा के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर मंगलवार की रात करीब पौने दस बजे खड़े ट्रक से टकराकर कार सवार दंपति की मौत हो गई। आठ साल के पुत्र व चालक को गंभीर चोटें आईं। चालक का ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज चल रहा है। मृतक गाजीपुर के मूल निवासी बताए गए। हालांकि वाराणसी के नाटी इमली में भी इनका आवास है।
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के मूल निवासी शिशिर कुमार सिंह (39) रेणुकूट में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के म्यूचुअल फंड में तैनात थे और अपने परिवार के साथ ही रेणुकूट में ही रहते थे। मकर संक्रांति के मौके पर अपने घर नाटी इमली गए थे। वहां से मंगलवार की रात में वापस रेणुकूट जा रहे थे। कार में शिशिर, उनकी पत्नी शिल्पी (30), पुत्र देवांश (8) सवार थे। कार रेणुकूट निवासी शकील (35) चला रहा था।
विज्ञापन
सुकृत क्षेत्र के चहलवा के पास जैसे ही कार आई कि एक खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद आस-पास के लोगों ने पुलिस की मदद से सभी को जिला अस्पताल भेजवाया। वहां शिशिर व शिल्पी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। देवांश का जिला अस्पताल में ही इलाज किया गया। चालक शकील की हालत गंभीर देख वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह ही शिशिर के परिवार वाले जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पर आ गए। शिशिर के चाचा अजय ने बताया कि देवांश रेणुकूट में ही पढ़ता था। मकर संक्रांति का त्योहार मनाकर वह अपने परिवार के साथ वाराणसी से रेणुकूट जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे की वजह ट्रक का सड़क पर खड़ा होना और पीछे किसी तरह का रिफ्लेक्टर आदि का न लगा होना बताया।