{"_id":"5ecbee4c8ebc3e90343d6a39","slug":"son-sought-help-for-father-by-tweeting-from-haryana-police-reached-home-with-medicine","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा से ट्वीट कर बेटे ने पिता के लिए मांगी मदद, दवा लेकर घर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा से ट्वीट कर बेटे ने पिता के लिए मांगी मदद, दवा लेकर घर पहुंची पुलिस
Mon, 25 May 2020 09:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 25 May 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
up 112
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में काम कर रहे मिर्जापुर जिले के एक युवक ने पिता को दवा पहुंचाने के लिए पुलिस को ट्वीट किया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पीआरवी ने युवक के घर दवा पहुंचाई। पुलिस के ट्विटर हैंडल को टैग कर हरियाणा में नौकरी करने वाले अरविंद उपाध्याय ने एक दवा की फोटो पोस्ट कर बताया कि वह कछवां थाना क्षेत्र के दियांव गांव के निवासी है। उनके माता-पिता घर पर अकेले रहते हैं। पिता की स्पाइन की दवा चल रही है।
विज्ञापन
दवा खत्म हो जाने के कारण उनके स्पाइन में तेज दर्द है। घर पर कोई जिम्मेदार व्यक्ति दवा लाने वाला नहीं है। लोकल मार्केट में दवा नहीं मिल पा रही है। ट्वीट का संज्ञान लेकर सोशल मीडिया सेल के नीरज ने प्रभारी प्रणय श्रीवास्तव को बताया। उन्होंने एसपी को मामले से अवगत कराया। एसपी डा. धर्मवीर सिंह के निर्देश पर 112 प्रभारी राकेश सिंह ने कछवां पीआरवी 1080 के माध्यम से दवा पहुंचाई।
विज्ञापन