{"_id":"65d025fafdf7e3781904dd48","slug":"son-kills-father-by-hitting-him-on-head-over-property-dispute-in-sonbhadra-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा बना हैवान: संपत्ति विवाद में पिता के सिर पर फावड़े से सात बार किए वार, मौके पर ही तड़प-तड़पकर तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटा बना हैवान: संपत्ति विवाद में पिता के सिर पर फावड़े से सात बार किए वार, मौके पर ही तड़प-तड़पकर तोड़ा दम
Sat, 17 Feb 2024 08:50 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, दुद्धी (सोनभद्र)
अमर उजाला नेटवर्क, दुद्धी (सोनभद्र)
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 17 Feb 2024 08:50 AM IST
सार
गुरुवार की रात भी पिता-पुत्र में संपत्ति को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान उसने पास में रखे फावड़े से पिता पर हमला बोल दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के बघाडू़ गांव में गुरुवार की रात संपत्ति के विवाद में हैवान बने बेटे ने पिता की जान ले ली। उसने पिता के सिर पर फावड़े से सात वार किए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
बघाडू गांव के जरहर टोला गांव निवासी बैजनाथ खरवार (50) की चार शादियां हुई हैं। पहली पत्नी से उसे दो बेटे सुरेश और अनूप हैं। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दो अन्य शादी की। दोनों पत्नियां उसे छोड़कर चली गई। करीब एक साल पहले उसने चौथी शादी की। इसके बाद से ही संपत्ति को लेकर पहली पत्नी के बेटों से विवाद शुरू हो गया था।
विज्ञापन
गुरुवार की रात भी पिता-पुत्र में संपत्ति को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान उसने पास में रखे फावड़े से पिता पर हमला बोल दिया। उसने फावड़े से सात बार प्रहार किया, जिससे बैजनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह रघुवंशी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी को भागते समय लीलासी गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
बैजनाथ की चौथी शादी के बाद से पिता-पुत्र में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में पुत्र ने फावड़े से वारकर पिता की जान ले ली। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। - त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, एएसपी, ऑपरेशन