{"_id":"5eaff7b95ea72637c24f5406","slug":"somwari-market-is-silence-today-during-lockdown-before-the-crowd-was-horrible-in-chanduali","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का असर: सोमवारी बाजार में जहां उमड़ती थी भीड़, आज वहां पसरा है सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का असर: सोमवारी बाजार में जहां उमड़ती थी भीड़, आज वहां पसरा है सन्नाटा
Mon, 04 May 2020 04:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 04 May 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
बाजार में पसरा सन्नाटा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के चलते देश मे तीसरी बार लॉकडाउन लागू किया गया है। इसका असर रोजाना खुलने वाले बाजारों के साथ ही साप्ताहिक बाजार पर भी पड़ेगा। चंदौली जिले में महीने के प्रत्येक सोमवार को मुख्य बाजार बंद होता है और सोमवारी बाजार सड़क सजता है। लेकिन जब से लॉकडाउन लागू हुआ है, सड़क पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में वर्षों से मुख्य मार्ग पर रेलवे के वीवीआइपी गेट से लेकर सब्जी मंडी तक कपड़े, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, किचन का सामान सहित अन्य जरूरत के सामानों की दुकान लगती है। इसमें पीडीडीयू नगर सहित आसपास के गांवों दुल्हीपुर, शंकरपुर, कूड़े खुर्द, अलीनगर, पटपरा सहित 20 से अधिक गांव के किंग खरीदारी करने आते हैं। इस दिन बाजार में ज्यादातर महिलाएं आती हैं।
विज्ञापन
हालात यह होता था कि प्रत्येक सोमवार को बाजार के चलते रेलवे के वीवीआइपी गेट से लेकर सब्जी मंडी तक तिल रखने की जगह नहीं होती है, लेकिन आज सन्नटा पसरा हुआ है। आज यह घुमन्तु पशुओं का अड्डा बना हुआ है। लोगों को उम्मीद है कि चंदौली ग्रीन जोन में है तो जल्द बाजार फिर से गुलजार होगा।
विज्ञापन