ज्ञानपुर रोड-हंडिया खास के बीच दोहरीकरण कार्य: कुछ ट्रेनें निरस्त, वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई के मार्ग में किया गया परिवर्तन
टिकट आरक्षण सिस्टम को अपग्रेड और कुछ तकनीकी खामियों को दुरूस्त करने के लिए चार घंटे तक पीआरएस सेवा बंद रहेगी। इस दौरान किसी तरह का टिकट आरक्षण कार्य नहीं होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड-हंडिया खास के बीच दोहरीकरण कार्य को देखते हुए ट्रैफिक ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है, वहीं कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। दोहरीकरण के चलते 23 फरवरी को ट्रेन संख्या 05137, 05138 मऊ-प्रयागराज रामबाग मऊ स्पेशल निरस्त रहेगी। वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा।
उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि शनिवार से 22 फरवरी तक 12561/12562 जयनगर-नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस वाराणसी-जंघई-प्रयागराज स्टेशन होकर चलेगी। 12168 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस लोहता-जंघई-प्रयागराज स्टेशन से गुजरेगी और यह ट्रेन वाराणसी कैंट पर नहीं रुकेगी।
13 से 23 फरवरी तक 22436/22435 वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी-जंघई-प्रयागराज स्टेशन होकर चलेगी, जबकि 16 फरवरी से 22 फरवरी तक ट्रेन संख्या 12333 हावड़ा-प्रयागराज विभूति एक्सप्रेस अपनी यात्रा बनारस पर समाप्त करेगी।
आज चार घंटे के लिए बंद रहेगा आरक्षण
टिकट आरक्षण सिस्टम को अपग्रेड और कुछ तकनीकी खामियों को दुरूस्त करने के लिए चार घंटे तक पीआरएस सेवा बंद रहेगी। इस दौरान किसी तरह का टिकट आरक्षण कार्य नहीं होगा। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि शनिवार रात 11.45 से तड़के रविवार भोर 4.15 तक पीआरएस सेवा बंद रहेगी।
पीआरएस की सभी सेवाएं अर्थात आरक्षण, निरस्तीकरण, चार्टिंग, इंटरनेट बुकिंग, काउंटर पर पीआरएस पूछताछ, इलेक्ट्रॉनिक डिपोजिट रसीद व अस्थायी रूप से स्थगित रहेगी।