फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Some constable line hajir after minister face road jam in chandauli

जाम में फंसे मंत्री तो सिपाहियों को किया लाइन हाजिर, कुछ घंटे बाद फिर बहाल

Mon, 26 Feb 2018 05:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली Updated Mon, 26 Feb 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
Some constable line hajir after minister face road jam in chandauli
कृषि मंत्री के घंटों जाम में फंसने का मामला - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जाम में फंसे मंत्री की नाराजगी दूर करने को चार सिपाहियों को पहले लाइन हाजिर किया और मंत्री के जाने के कुछ घंटे बाद ही सिपाहियों को दूसरे थानों में तैनाती दे दी। इसकी सफाई में पुलिस अधीक्षक कहते हैं कि होली के पर्व और फोर्स की कमी को देखते हुए सिपाहियों को बहाल किया गया।

बता दें  कि यूपी काबीना मंत्री सूर्य प्रताप शाही शुक्रवार की रात मुगलसराय जाने के दौरान यूपी-बिहार बार्डर पर जाम में फंस गए थे।  कई घंटों तक फंसे रहने से उनकी ट्रेन छूट गई थी। इस पर शनिवार को काबीना मंत्री ने चंदौली पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से नाराजगी जाहिर की और फटकारा था।
विज्ञापन

 

 

जाते-जाते कमिश्नर को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कृषि मंत्री के कड़े तेवर के बाद अधिकारियों ने अपना गला बचाने के लिए अधीनस्थों को नापना शुरू कर दिया। जाम लगने के पीछे प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर एसपी संतोष कुमार सिंह ने सैयदराजा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल आलोक सिंह, मनोज कुमार और संतोष कन्नौजिया को लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

लेकिन मंत्री के जाते ही आठ घंटे बाद कांस्टेबल आलोक सिंह, मनोज कुमार और संतोष कन्नौजिया को नक्सल प्रभावित औरवाटांड चौकी और सुरेंद्र सिंह की अमदहां पर तैनाती भी दे दी गई।

 

इसके अतिरिक्त थाना प्रभारी आशुतोष ओझा को उनके पद से हटाकर मीडिया सेल प्रभारी के रूप में नियुक्त कर दिया गया। जबकि एसपी सिंह को सैयदराजा थाने का प्रभार सौंपा गया। एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए थाना प्रभारी को बदला गया है जबकि लाइन हाजिर किए गए चार कांस्टेबलों को होली के पर्व को देखते हुए दूसरे थानों में तैनात कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed