फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Solved paper out of 12th Physics a few hours before exam in ballia mau up board

इंटर भौतिक विज्ञान का पेपर आउट, दो शिक्षक हिरासत में, मऊ में व्हाट्सएप ग्रुप पर हल पेपर वायरल

Fri, 21 Feb 2020 01:43 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ/बलिया/गाजीपुर/प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ/बलिया/गाजीपुर/प्रयागराज Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 21 Feb 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
Solved paper out of 12th Physics a few hours before exam in ballia mau up board
सॉल्वड पेपर। - फोटो : अमर उजाला।

विज्ञापन

यूपी बोर्ड की बृहस्पतिवार को दूसरी पाली में होने वाली इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान परीक्षा का एक्सवाई सीरीज का प्रश्नपत्र सुबह ही आउट हो गया। मऊ में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रश्नपत्र हल कर वायरल करने वाले दो शिक्षकों को हिरासत में ले लिया। एक अन्य की तलाश है। डीएम ने 69 केंद्रों की परीक्षा निरस्त करने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक को पत्र भेजा है। हालांकि बोर्ड के अधिकारी पल्ला झाड़ते दिखे। उनका कहना है कि जांच के बाद निर्णय होगा।

विज्ञापन


बलिया के नगरा में भी इंटर भौतिकी की परीक्षा से पहले हल प्रश्नपत्र बिकने लगा। गाजीपुर में एसटीएफ ने जयनाथ इंटर कालेज के सामने घर से इंटर भौतिक विज्ञान की 21 कापियां जमा कराने जा रहे प्रधानाचार्य अनिल पांडेय और लिपिक नितेश्वर को गिरफ्तार किया है। हल कापियां परीक्षा केंद्र से 200 मीटर दूर पकड़ी गई हैं। डीएम ने कहा दोनों आरोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मऊ में डीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने पत्रकारों को बताया कि इंटर भौतिक विज्ञान एक्सवाई सीरीज का पेपर आउट हुआ है। 69 वित्तविहीन विद्यालयों के लिए एक्सवाई सीरीज के प्रश्नपत्र बनाए गए थे। इसी का हल पेपर सुबह साढे़ आठ बजे प्राथमिक विद्यालय के लिए बनाए गए व्हाट्स एप ग्रुप में वायरल हो गया था। तब इसकी जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी बड़राव ब्लाक माधवेंद्र कुमार पांडेय को हुई। उन्होंने पेपर वायरल करने के आरोपी प्राथमिक विद्यालय भटौली के प्रधानाध्यापक प्रिंस कुमार को बुलाकर पूछताछ की।

 

Solved paper out of 12th Physics a few hours before exam in ballia mau up board
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

घोसी कोतवाली के डेराघाट भीखारीपुर गांव निवासी प्रिंस ने बताया कि उसे यह पेपर प्राथमिक विद्यालय भटमिला के सहायक अध्यापक ओंकार यादव ने व्हाट्सएप पर भेजा था। इसके बाद ओंकार यादव से पूछताछ की गई। डीएम के आदेश पर दोनों शिक्षकों को हिरासत में लेकर उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने दोनों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। तीसरा आरोपी गोपाल दुबे सरस्वती इंटर कॉलेज किन्नूपुर रानीपुर का प्रधानाचार्य है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पेपर वायरल होने के बाद सभी विद्यालयों के कोठार चेक कराए गए। लेकिन, कहीं पेपर की सील टूटी नहीं मिली। पेपर शुरू हुआ तो हल पेपर से उसका मिलान कराया गया। इसमें पता चला कि पेपर आउट है।
ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, डीएम मऊ

छात्रों को नकल के टिप्स देने के आरोपी प्रबंधक को जमानत

बोर्ड परीक्षा में छात्रों को नकल करने के टिप्स देने वाले मधुबन थाना क्षेत्र के पांती रोड स्थित हरिबंश मेमोरियल इंटर कालेज के प्रबंधक प्रवींद्र मल्ल को पुलिस ने बुधवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को उसे जमानत मिल गई। आरोपी के खिलाफ जनता शिक्षा निकेतन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य लालमणि यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  

प्रवींद्र मल्ल ने छात्रों को नकल करने के टिप्स दिए थे। प्रवींद्र मल्ल ने जनता शिक्षा निकेतन इंटर कालेज का भी नाम लिया था। इसका वीडियो वायरल हो गया था। जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने इसका संज्ञान लेते हुए प्रबंधक पर रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया था। इसके बाद डीआईओएस के आदेश पर जनता शिक्षा निकेतन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य लालमणि यादव ने मधुबन थाने में प्रबंधक प्रवींद्र मल्ल पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed