{"_id":"62c9e987f22fa7443a18ac95","slug":"solution-day-sp-rural-expressed-displeasure-over-kanungo-varanasi-news-vns6631845131","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस : एसपी ग्रामीण ने कानूनगो पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस : एसपी ग्रामीण ने कानूनगो पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोलापुर। समाधान दिवस पर शनिवार को एसपी ग्रामीण ने चोलापुर थाने में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कानूनगो पर जमीन संबंधी मामले में पीड़ित को कोर्ट भेजने की बात पर एसपी ग्रामीण नाराज हो गए। एसपी ग्रामीण ने कानूनगो को नसीहत दी कि समाधान दिवस किस लिए बनाया गया है, जब छोटे मामले भी कोर्ट जाएंगे। उन्होंने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी दी।
थाने में सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय, एसडीएम सदर अंशिका दीक्षित, नायब तहसीलदार शालिनी सिंह समाधान दिवस पर सुनवाई कर रहे थे, इसी बीच एसपी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी पहुंच गए। अजगरा के फरियादी जटा शंकर सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी आठ जमीन बिस्वा रजिस्ट्री कराकर प्रतिवादी ज्यादा जमीन कब्जा कर रहा है। इस मामले में एसपी ग्रामीण ने अजगरा चौकी इंचार्ज और कानूनगो परमानंद उपाध्याय को मौके पर जाकर समस्या के समाधान का निर्देश दिया। इस पर कानूनगो परमानंद उपाध्याय ने कहा कि यह कोर्ट का मामला है, जिस पर एसपी ग्रामीण ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब छोटे-छोटे मामले को न्यायालय प्रक्रिया में भिजवा जाएगा, फिर समाधान दिवस पर लोगों के आने क्या मतलब है। सुलतानीपुर निवासी रामजी पांडेय ने प्रार्थना पत्र दिया कि उनके बगीचे में पट्टीदार जबरन पशु बांध कर कब्जा कर रहे हैं। सुलतानीपुर के लेखपाल की पुकार हुई तो वह गायब मिले, इस पर भी एसपी ग्रामीण नाराज हुए। वहीं, नायब तहसीलदार शालिनी सिंह ने धरसौना देइपुर के सीमा पर चकरोड के विवाद को सुलझाते हुए लेखपाल को मौके पर भेज चकरोड को चिह्नित कराने का निर्देश दिया। चंदापुर में जमीन विवाद को क्षेत्रीय लेखपाल को भेज समस्या की जांच का निर्देश दिया। समाधान दिवस पर कुल 17 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें पुलिस से संबंधित छह और शेष राजस्व से संबंधित थे।
सिंधोरा व फूलपुर में आये 39 मामले
पिंडरा। सिंधोरा व फूलपुर थाना परिसर में समाधान दिवस पर कुल 39 मामले आए, जिसमें मौके पर पांच मामलों का समाधान हुआ। ज्यादातर मामले राजस्व से संबंधित रहे। सिंधोरा थाने में एसपी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी ने फरियादियों की समस्या सुनते हुए पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि निस्तारण पारदर्शी हो। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर टीम बनाकर समस्याओं को हल करें और जनता का विश्वास जीते। सिंधोरा में आये 12 मामलों में से सात राजस्व व पांच पुलिस से संबंधित रहे। फूलपुर थाना परिसर में एसडीएम पिंडरा पुष्पेंद्र पटेल ने 27 मामलों की सुनवाई की। इसमें 17 राजस्व व 10 पुलिस विभाग से संबंधित रहे। एसडीएम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को न्यायपूर्ण जांच कर टीम बनाकर शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया। इंस्पेक्टर जगदीश कुशवाहा ने बताया कि मामलों के निस्तारण के लिए टीम बना दी गई है। ज्यादातर अवैध कब्जे व पड़ोसी विवाद के मामले रहे।
विज्ञापन
सेवापुरी के जंसा के परसीपुर गांव निवासी रणजीत कुमार ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि सीमांकन के बाद लगाए गए पत्थर को गांव के ही दो युवकों ने उखाड़ फेंका। पिछले समाधान दिवस पर राजस्व कर्मियों ने सीमांकन किया था। पुलिस ने दो आरोपियों संतोष और धर्मेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।