फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sodium light leak gas and two dozen teenage reached hospital in ballia

बलिया : डीजे में लगी सोडियम लाइट से गैस हुई लीक, दो दर्जन किशोर पहुंचे अस्पताल

Tue, 12 Feb 2019 10:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 12 Feb 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
Sodium light leak gas and two dozen teenage reached hospital in ballia
पीड़ित किशोर - फोटो : amar ujala
यूपी (UP) के बलिया जिल में डीजे में लगी सोडियम लाइट (Sodium light) के लीक होने से निकली गैस की चपेट में आने से दो दर्जन किशोरों की आंखों में जलन होने का मामला सामने आया है। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन


जिले के मनियर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धसका में बसंत पंचमी पर स्थापित सरस्वती पूजा के कार्यक्रम में डीजे लगाया गया था और सोडियम लाइट भी जलाई गई थी। आधी रात के बाद डांस के दौरान सोडियम लाइट कहीं से लीक हो गई और इससे गैस निकलने लगी।
विज्ञापन


जब तक लोग कुछ समझ पाते, गैस ने वहां मौजूद राजभर परिवार के जितेंद्र (18), सोनू (16), ईश्वर (18) संजीव (17), बृजेश (19), ओंकार (16), विशाल (17), सतीश (15), अवधेश (19), धीरेंद्र (13), सागर (12), शनि (10), मंटू (18), मोहित (17), जयकुमार (19), नंदलाल (15), आशुतोष (16), अभिषेक (14), नितेश (15), मोहन (16), पंकज (14), विकास (18), रितेश (19) को अपनी चपेट में ले लिया। उनकी आंखों से पानी गिरने के साथ ही तेज जलन शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में आंखों से कम दिखाई देने लगा। सभी बच्चे अपनी-अपनी आंख पकड़ कर बैठ गए। धीरे-धीरे यह बात फैल गयी। पीड़ित युवकों के परिजन उन्हें लेकर आनन फानन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया जहां बच्चों के इलाज के लिए परिजन परेशान रहे।

प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने सभी पीड़ितों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बाबत डॉ. शहाबुद्दीन ने बताया कि सोडियम लाइट से निकली गैस के शिकार हुए युवकों को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

तीन किशोरों की कल से होनी है बोर्ड परीक्षा

Sodium light leak gas and two dozen teenage reached hospital in ballia
बताया जा रहा है कि पीड़ित विशाल, सागर व पंकज को मंगलवार से बोर्ड की परीक्षा भी देनी है।  वहीं, जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस व नेत्र चिकित्सक आर के महतो ने बताया कि सभी बच्चों की आंखे लाल थीं। उनका इलाज किया गया। दवाएं दी गईं। सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed