फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SO suspended in WhatsApp chat viral with killer

हत्यारोपी के साथ व्हाट्सएप चैट वायरल होने में एसओ निलंबित

Wed, 14 Oct 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
SO suspended in WhatsApp chat viral with killer
आजमगढ़। एसओ निजामाबाद और दोहरे हत्याकांड के आरोपी के बीच व्हाट्सएप चैटिंग में एसओ को निलंबित कर दिया गया है। बुधवार को दोनों का व्हाट्सएप चैट वायरल होने को अमर उजाला ने प्रमुखता उठाया था। मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बुधवार सुबह पहले एसओ निजामाबाद को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही इसकी जांच एसपी सिटी पंकज पांडेय को सौंपी। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट आने के बाद लाइन हाजिर एसओ अनवर अली खां को निलंबित कर दिया गया। साथ ही जेल में बंद आरिफ के साथ एसओ की वायरल हुई एक अन्य चैट को भी जांच में शामिल करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

व्हाट्सएप चैट में एसओ निजामाबाद अनवर अली खां कुछ दिनों पूर्व रेलवे के फर्जी टिकट बनाने के मामले में जेल भेजे गए एवं दोहरे हत्याकांड के आरोपी आरिफ उर्फ मुन्ना से बातचीत करते दिखे हैं। इसमें पैसे के लेनदेन के साथ ही तमाम तरह की बातें हुई थी। एसओ और हत्यारोपी में जिस तरह की बातचीत हुई है, उससे लगता है कि वह उनका काफी करीबी है। चैट में सोमवार को चकिया हुसैनाबाद गांव में हुई चाकूबाजी की घटना में मृत असमर का भी जिक्र था। इसमें उसका नाम, मोबाइल नंबर व गाड़ी का नंबर आदि भी आरिफ ने एसओ निजामाबाद को भेजा था। पैसे के लेनदेन की भी बात थी। किसी ने इस चैट को वायरल कर दिया था। अमर उजाला ने इस चैट के वायरल होने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका संज्ञान लेते हुए एसपी सुधीर कुमार ने एसओ निजामाबाद अनवर अली खां को बुधवार सुबह लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी। प्रारंभिक रिपोर्ट मिलने के बाद अनवर अली खां को निलंबित कर दिया गया। एसपी ने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने का बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed