{"_id":"659076f49b694789aa01d5a8","slug":"snowfall-on-the-mountains-increased-melting-chances-of-drizzle-varanasi-news-c-20-vns1013-467947-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई गलन, बारिश से और बढ़ेगी ठंड; जानें-अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई गलन, बारिश से और बढ़ेगी ठंड; जानें-अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम
Sun, 31 Dec 2023 08:04 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 08:04 AM IST
सार
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार नए साल में शुरुआती दो दिन के भीतर बूंदाबांदी के भी आसार हैं। शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि बर्फबारी और पछुआ हवाओं में नमी अधिक होने की वजह से ही ठंड बढ़ी है।
विज्ञापन
आग सेंकते लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
पहाड़ों पर बर्फबारी का असर दिखने लगा है। गलन भी बढ़ती जा रही है। रविवार की सुबह कोहरा तो ज्यादा देखने को नहीं मिला लेकिन ठंडी हवाओं का असर रहा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान आठ डिग्री गिरकर 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार नए साल में शुरुआती दो दिन के भीतर बूंदाबांदी के भी आसार हैं।
विज्ञापन
शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि बर्फबारी और पछुआ हवाओं में नमी अधिक होने की वजह से ही ठंड बढ़ी है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वह से एक, दो जनवरी को बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके बाद जनवरी के पहले सप्ताह से ठंड और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
तीन साल बाद 30 दिसंबर को सबसे कम रहा तापमान
इस साल 30 दिसंबर का तापमान पिछले तीन सालों में सबसे कम रहा। इसमें वर्ष 2020 में अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस, 2021 में 17.6 और 2022 में 23.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया था। वर्ष 2023 में इस साल अधिकतम तापमान 30 दिसंबर को 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन