Varanasi: ब्यूटी पार्लर संचालिका से सरेराह छिनैती, पर्स छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, सीसीटीवी फुटेज वायरल
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में रविवार को बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह वारदात को अंजाम दिया। ब्यूटी पार्लर संचालिका का पर्स छीनकर फिल्मी अंदाज में फरार हो गए। घटना सीसी कैमरे में कैद है। इसका फुटेज वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में रविवार को बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह वारदात को अंजाम दिया। ब्यूटी पार्लर संचालिका का पर्स छीनकर फिल्मी अंदाज में फरार हो गए। घटना सीसी कैमरे में कैद है। इसका फुटेज वायरल हो रहा है। ब्यूटी पार्लर संचालिका के मुताबिक, साल भर के अंदर उसके साथ दूसरी बार इस तरह की घटना घटी है।
बड़ागांव थाना क्षेत्र के गोकुलपुर निवासी अनिल राव की पत्नी मंजू देवी काजीसराय में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। अनिल ने बताया कि रविवार सुबह करीब 9 बजे मंजू ब्यूटी पार्लर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। दोनों ने आपस में कुछ बातचीत की। उसके बाद एक युवक आया और मंजू का पर्स छीन लिया।
महिला जबतक कुछ समझ पाती इससे पहले बदमाश बाइक सवार दोस्त के साथ फरार हो गया। अनिल के बेटे ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़िता के मुताबिक, बैग में एक मोबाइल, एक अंगूठी और करीब 500 रुपये नगद रखे थे।
छिनैती की पूरी घटना पास में ही मार्बल की एक दुकान में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। जिसका फुटेज वायरल है। अनिल ने बताया कि वो इस मामले में पुलिस को तहरीर देंगे। चौकी प्रभारी हरहुआ विकास सिंह ने कहा कि छिनैती की जानकारी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मिली। पीड़िता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई होगी।