{"_id":"60e0aba98ebc3e6515659e69","slug":"snakes-fight-in-house-of-bhu-professor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू: प्रोफेसर के घर में सांपों की लड़ाई बना कौतूहल का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू: प्रोफेसर के घर में सांपों की लड़ाई बना कौतूहल का केंद्र
Sat, 03 Jul 2021 11:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:55 PM IST
सार
बीएचयू के जंतु विज्ञान विभाग के प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे के चौबेपुर स्थित आवास पर शनिवार को दो सांप आपमस में लड़ रहे थे। जिसे देखने के लिए भीड़ लग गई।
विज्ञापन
लड़ते हुए सांप।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) जंतु विज्ञान विभाग के प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे के चौबेपुर स्थित आवास पर शनिवार को दो सांपों की लड़ाई लोगों के लिए कौतूहल का केंद्र बनी रही। इसे देखने को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। काफी देर तक दोनों सांप आपस में लड़ते रहे।
विज्ञापन
प्रो. चौबे ने बताया कि पहले उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारी सपेरे को भी मौके पर नहीं भेज सके। इसके बाद उन्होंने देहरादून स्थित वन्य जीव संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. संदीप गुप्ता को सांपों के लड़ने का वीडियो बनाकर भेजा। जिसके बाद डॉ. गुप्ता ने दोनों सांपों को नर बताया।
विज्ञापन
साथ ही बताया कि अक्सर इस तरह की लड़ाई नर सांप मादा से लिपटने के लिए ही करते हैं। इसे कांबेट डांस भी कहा जाता है। पिछले साल नवंबर में भी इसी तरह दो सांप आपस में उलझे थे। डॉ. संदीप गुप्ता ने प्रो. चौबे को बताया कि इन सांपों को धामिन कहा जाता है। ये किसानों के मददगार होते हैं। वहीं, देर रात तक सांप आपस में लड़ते रहे।
विज्ञापन