{"_id":"5d1e0b3e8ebc3e3c9a554233","slug":"snake-bite-teenage-girl-died-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र : सो रही किशोरी को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाने से पहले ही गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र : सो रही किशोरी को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाने से पहले ही गई जान
Thu, 04 Jul 2019 07:57 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: Sayali Maurya
Updated Thu, 04 Jul 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक किशोरी को सांप ने काट लिया, जिससे किशोरी की मौत हो गई। इस घटना से परिवार के लोग काफी डरे हुए हैं। बारिश का मौसम शुरू होते ही सांपों के काटने की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के बघमड़वा गांव निवासी गरिमा (13) पुत्री रामफल बुधवार रात में खाना खाकर सो रही थी। तभी सांप ने उसे काट लिया। इसके बाद किशोरी चीखने-चिल्लाने लगी।
विज्ञापन
गरिमा के परिजन उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था कर रहे थे, तभी उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि अजय यादव ने बताया कि बच्ची के हाथ पर सांप ने काट लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार के लोग काफी डरे हैं। इसलिए सपेरे को बुलाया गया ताकि सांप को ढूंढा जा सके।
विज्ञापन