फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Union Minister Smriti Irani picked up the shovel and cleaning in varanasi

Smriti Irani in Varanasi: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उठाया फावड़ा, बुजुर्ग महिला के अनुरोध पर की सफाई

Tue, 07 Jun 2022 03:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 07 Jun 2022 03:22 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी वाराणसी में भीमनगर स्थित सुअर बड़वा में स्वच्छता अभियान के लिए गई थीं। एक महिला ने कहा कि बेटी की शादी है घर के सामने मैदान से गोबर हट जाता तो बहुत अच्छा होता। इसपर स्मृति ईरानी खुद फावड़ा लेकर गोबर का ढेर हटाने में लग गईं।

विज्ञापन
Union Minister Smriti Irani picked up the shovel and cleaning in varanasi
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उठाया फावड़ा, की सफाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मंगलवार को स्वच्छता कार्यक्रम के तहत भीमनगर स्थित सेवा बस्ती में फावड़ा चलाकर बुजुर्ग महिला की मदद की। मंत्री के आगमन के दौरान बुजुर्ग महिला उनके पास आई और कहा कि उनके घर के सामने वाले मैदान में उनकी बेटी की शादी के लिए कार्यक्रम होने वाला है।

विज्ञापन


गाय पालने वालों ने मैदान में गोबर के ढेर लगा रखे हैं। वहां से गोबर हट जाता तो बहुत अच्छा होता। बुजुर्ग महिला के आग्रह पर स्मृति ईरानी ने कहा कि शुभ काम में देरी कैसी...हम सब मिलकर गोबर का ढेर हटा देते हैं...। इसके बाद वह खुद फावड़ा लेकर गोबर का ढेर हटाने में जुट गईं।
विज्ञापन


जैसे ही उन्होंने फावड़ा चलाया देखते ही देखते वहां मौजूद भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी सफाई में लग गए। इस मौके पर अन्य लोगों से भी वार्ता कर समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों को निर्देशित किया। विधायक कैंट सौरभ श्रीवास्तव, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, जगदीश त्रिपाठी, नवीन कपूर, पार्षद दिनेश यादव, मदन दूबे, संदीप त्रिपाठी, संदीप रघुवंशी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

...जब शिक्षक स्मृति ईरानी को बच्चों ने सुनाई गिनती और कविता  

Union Minister Smriti Irani picked up the shovel and cleaning in varanasi
बच्चों को पढ़ातीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मंगलवार को काशी विद्यापीठ ब्लॉक में अलाउद्दीनपुर के आंगनबाड़ी केंद्र व कोरौता के आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं। उन्होंने गर्भवती महिलाओं और बच्चों संग समय बिताया। वह शिक्षक की भूमिका में भी नजर आईं। बच्चों को कविता पढ़ाने के साथ ही उनसे गिनतियां भी पूछीं, जवाब न देने पर अगली बार गिनती को अच्छे से याद करने को कहा।  

अलाउद्दीनपुर के आंगनबाड़ी केंद्र में गोद भराई रस्म का उद्घाटन कर गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली वितरित की। इसके बाद नंद घर में बच्चों की क्लास ली। एक-एक अक्षर पर हाथ रखती गईं और बच्चे जवाब देते गए। बच्चों से गिनती, फलों के नाम, मौसम के बारे में पूछा। इसके बाद मछली जल की रानी है सुनाने को कहा।

मंत्री के कहते ही बच्चों ने कविता सुना डाली। इस दौरान पूछने पर छात्र रवि किशन ने तपाक से कविता सुनाकर वाहवाही लूटी ली। माही, रिमझिम ने गिनती सुनाई। वहीं, सोनम ने वर्णमाला सुनाई। आंगनबाड़ी में भारत के झंडे के बारे में पूछा, सभी बच्चों ने झट से जवाब दे दिया। खुश होकर बच्चों को टॉफी बांटी। रानू विश्वकर्मा, सहायिका सरोज विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान बसंता पटेल मौजूद रहीं। 

गांव की महिलाओं संग खिंचवाई फोटो
कंपोजिट विद्यालय अलाउद्दीनपुर में नंद घर में सहयोग करने वाले वेदांत संस्था के सदस्यों से बातचीत कर उनके कार्यों के बारे में जाना। इसके बाद शिक्षिकाओं से बात की। स्मृति ईरानी संग फोटो खिंचवाने के लिए महिलाओं की होड़ लग गई। उन्होंने रुककर सभी के साथ फोटो खिंचवाई। 

वेलनेस सेंटर में महिलाओं से की बात
कोरौता स्थित वेलनेस सेंटर में उपचार के लिए आई महिलाओं से सुविधाओं को लेकर बात की। एएनएम रजत द्विवेदी से पूछा कि अब तक कितनी महिलाओं का प्रसव हुआ है। दवाइयां पर्याप्त हैं या नहीं। उन्होंने आंगनबाड़ी वर्कर संग फोटो खिंचवाई। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी, सीडीओ अभिषेक गोयल, बीडीओ रक्षिता सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रवीण कुमार त्रिपाठी, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed