फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   smile muniya

सावन में इतराएंगी गांव की गोरियां और राजघरानों का राजशाही ठाठ

Thu, 25 Jul 2019 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
smile muniya
वाराणसी। शिव की भक्ति, रिमझिम फुहारों और त्योहारों की झड़ी का संगम है सावन मास। इस मौसम में हर ओर हरियाली और उल्लास का माहौल होता है। ऐसे में जहां तीज, नागपंचमी, रक्षाबंधन जैसे त्योहार मनाएंगी वहीं झूले, रेन डांस पार्टी और कजरी महोत्सव की तैयारियां महिला क्लबों में शुरू हो गई हैं। इस बार भी तीज व सावन पार्टी के अलावा कई अलग-अलग थीमों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

सामाजिक संस्था स्माइल मुनिया की ओर से अंजलि अग्रवाल ने बताया कि इस बार हमने अपनी संस्था का सावन उत्सव कावरियां थीम पर रखा है। गायन, वादन के साथ सावन पर आधारित तंबोला गेम्स में ढेर सारी मस्ती होगी। वहीं केशरवानी क्लब की पल्लवी ने बताया कि सावन का महीना नई दुल्हन के लिए खास होता है तो हमने बन्नो और ब्राइडल जैसी थीम चुनी है। जबकि वूमेन स्पिरिट क्रिएशन सोसाइटी की सोनी ने बताया कि इस बार गांव की गोरी बनकर कजरी उत्सव को मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं मारवाड़ी समाज की प्रीति कहती हैं कि हरियाली तीज राजस्थान का सबसे प्रिय त्योहार है। इसके लिए हम बहनों ने राजशाही ठाठ थीम पर मस्ती करने के साथ। तीज क्वीन के साथ घूमर आदि की तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

नृत्य, गायन, कजरी संग तीज क्वीन प्रतियोगिता- सावन में होने वाले कार्यक्रम में गायन, डांस के साथ ही ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता, कैटवॉक, मेहंदी जैसे मुकाबले के जरिए खूब मनोरंजन होगा। कार्यक्रम में महिलाएं पूरे साज-शृृंगार के साथ हरे परिधानों में सावन की हरियाली का नजारा पेश करेंगी, तो लोकगीतों पर नृत्य का मंचन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed