फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Smart parking remote operated boat becomes center of attraction

Varanasi News: स्मार्ट पार्किंग रिमोट से संचालित होने वाली बोट बनी आकर्षण का केंद्र

Tue, 26 Sep 2023 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Smart parking remote operated boat becomes center of attraction
लिटिल फ्लावर हाउस सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगवां में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) पर आधारित टेक फेस्ट में बच्चों ने अपने नवाचार और सृजनात्मकता को बखूबी प्रदर्शित किया। यहां आयोजित प्रदर्शनी में कक्षा चार से 10 के छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच को अलग नजरिये से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने एआई पर आधारित अपने वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए। कक्षा आठ के छात्र शौर्य, अनुराग, गोबिंद ने स्मार्ट पार्किंग बनाई थी। इस मॉडल को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर रिमोट संचालित नाव का मॉडल रहा। इसे कक्षा 9 के विद्यार्थी हर्ष, गुलशन, प्रत्युश आदि ने बताया था। तीसरा स्थान एनर्जी इफिशिएंट लाइट को मिला। इसी तरह स्मार्ट होम, ब्लाइंड सपोर्ट टूल, स्मार्ट गारबेज बॉक्स, ऑटो कार पार्किंग, स्मार्ट स्ट्रीट लाइट जैसे मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। मुख्य अतिथि एनसीसी के कर्नल पीके सिंह ने विद्यार्थियों के मॉडलों की सराहना की। इस दौरान निदेशिका अदिति गुलाटी ने विजेताओं को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। धन्यवाद ज्ञापन नलिन गुलाटी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed