फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Smart meters will be installed in 27.3 lakh houses in seven districts of Purvanchal

खुशखबरी: पूर्वांचल के सात जिलों के 27.3 लाख घरों में लगेंगे स्मार्ट मीटर, मोबाइल की तरह कर सकेंगे रिचार्ज

Wed, 12 Jun 2024 03:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 12 Jun 2024 03:45 PM IST
सार

पूर्वांचल में वाराणसी समेत सात जिलों में 27.3 लाख घरों में निशुल्क स्मार्ट मीटर लगाने की योजना है। स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं को काफी फायदा होगा। स्मार्ट मीटर लगाने के लिए घर- घर जाकर सर्वे किया गया है। 

विज्ञापन
Smart meters will be installed in 27.3 lakh houses in seven districts of Purvanchal
स्मार्ट मीटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्मार्ट मीटरिंग प्रोजेक्ट के वाराणसी क्लस्टर के सात जिलों के 27.3 लाख घरों में निशुल्क स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। यह जानकारी कमिश्नरी में मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में स्मार्ट मीटरिंग प्रोजेक्ट की समीक्षा में सर्विस प्रोवाइडर ने दी।

विज्ञापन


सर्विस प्रोवाइडर मेसर्स जीएमआर काशी स्मार्ट मीटर्स लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी देवतोष चतुर्वेदी ने बताया कि इसके लिए 5,15,122 उपभोक्ताओं का सर्वे पूरा हो गया है। स्मार्ट मीटर लगाने के लिए इस क्लस्टर में वाराणसी जिले के अलावा गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, आजमगढ़, बलिया एवं मऊ में कुल 27.3 लाख लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट के तहत 29366 वितरण ट्रांसफार्मर, 1477 फीडरों पर स्मार्ट मीटर का सर्वे हो गया है। इसके लिए एजेंसी ने हर उपभोक्ता घर-घर जाकर सर्वे किया है। सर्वे से प्राप्त डेटा की त्रिस्तरीय तकनीकी गुणवत्ता जांच की जाएगी। डेटा सही मिलने पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे काम करता है स्मार्ट मीटर

स्मार्ट मीटर बिजली उपयोग को रिकॉर्ड करने मीटर संबंधित सूचना दूरस्थ स्थान तक पहुंचाने और दूरस्थ स्थान से विद्युत आपूर्ति को नियंत्रण करने की सुविधा प्रदान करता है। स्मार्ट मीटर बिजली खपत को सटीकता से मापने में सक्षम है, जिससे उपभोक्ताओं को उनके वास्तविक खपत के आधार पर बिल प्राप्त होंगे। 

स्मार्ट मीटर में रियल टाइम डेटा उपलब्ध कराने की सुविधा होने के कारण उपभोक्ता अपने बिजली की खपत को मॉनीटर कर सकते हैं। अनावश्यक खर्च को कम कर सकते हैं। स्मार्ट मीटर को मोबाइल की तरह ही आसानी से रिचार्ज किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed