फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Smart City Plan Now entire varanasi will be third eyes 2300 advance surveillance CCTV cameras will be installed

स्मार्ट सिटी योजना: अब तीसरी आंख की नजर में होगी पूरी काशी, जाम से मिलेगी निजात और अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

Sat, 02 Oct 2021 04:46 PM IST
उत्पल कांत जय नारायण सिंह यादव, अमर उजाला, वाराणसी
जय नारायण सिंह यादव, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 02 Oct 2021 04:46 PM IST
सार

एडवांस सर्विलांस सीसीटीवी कैमरे से लैस होने के बाद शहर की हर गतिविधियों की जानकारी आसानी से होगी। इस कैमरे में फेसियल रिकवर करने की क्षमता है। दिन हो या रात, उसकी जद में आने के बाद कोई बच के नहीं निकल सकेगा।

विज्ञापन
Smart City Plan Now entire varanasi will be third eyes 2300 advance surveillance CCTV cameras will be installed
फेसियल रिकवर होंगे कैमरे, योजना पर खर्च किए जाएंगे 115 करोड़ - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

काशी को स्मार्ट सिटी बनाने की मुहिम में एक कड़ी और जुड़ने जा रही है। पूरा शहर अब तीसरी आंख की नजर में होगा। इसके लिए स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत शहर भर में 2300 एडवांस सर्विलांस सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे। इसके लिए 735 स्थानों को चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन


इस पूरी योजना पर 115 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को और सुगम एवं बेहतर बनाना है। ताकि लगने वाले जाम से निजात मिल सके और अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके। काशी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की तरह यह भी काम करेगा।
विज्ञापन


इस सेंटर में अभी ट्रैफिक, अस्पताल, कचरा प्रबंधन सहित 48 विंग की मॉनीटरिंग होती है। उसी तरह एडवांस सर्विलांस सीसीटीवी कैमरे से लैस होने के बाद शहर की हर गतिविधियों की जानकारी आसानी से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंः पूर्वांचल की पहली सिग्नेचर बिल्डिंग ‘शिव के डमरू’ का ब्लू प्रिंट देखेंगे पीएम मोदी, लखनऊ में होगा प्रेजेंटेशन
स्मार्ट सिटी के जीएम डॉ. बासुदेवन ने कहा कि  शहर भर में सुरक्षा और यातायात को बेहतर बनाने के लिए कैमरे लगाए जाएंगे। इसकी मॉनीटरिंग के लिए काशी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के बगल में अलग से कमांड कंट्रोल सेंटर बनाया जा रहा है। इसी जगह से पूरे शहर की निगरानी की जाएगी। 
 

अपराध कर भागना नहीं होगा आसान

एडवांस सर्विलांस सीसीटीवी कैमरे में फेसियल रिकवर करने की क्षमता है। दिन हो या रात, उसकी जद में आने के बाद कोई बच के नहीं निकल सकेगा। खासकर अपराधियों को घटना को अंजाम देकर भागना आसान नहीं होगा। वहीं, वाहनों पर तीन लोग बैठकर बिना हेलमेट भी नहीं चल सकेंगे। साथ ही नंबर प्लेट को भी आसानी से कैच कर सकेगा। शहर में कहीं जाम की स्थिति है तो तत्काल वहां पुलिस पहुंचेगी और इससे निजात दिलाएगी।  
 

हर थाने की अलग-अलग मॉनीटरिंग

सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद काशी इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर के बगल में अलग से कमांड कंट्रोल सेंटर में हर थाने की अलग-अलग मॉनीटरिंग होगी। इसके लिए थानेवार सिस्टम होगा और संबंधित थाने के पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी उसे संचालित करेंगे। इसमें सभी की आठ-आठ घंटे की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई जाएगी। ताकि थानेवार होने वाली आपराधिक, यातायात या अन्य गतिविधियों की जानकारी आसानी से मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed