फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   smart city

पांच कुंडों को पुराने स्वरूप में लाएगा स्मार्ट सिटी

Sun, 23 Aug 2020 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
smart city
वाराणसी। स्मार्ट सिटी योजना के तहत काशी के पांच कुंडों को संवारा जाएगा। उसे पुराने स्वरूप में लाया जाएगा, ताकि लोग उसके महत्व को जान सकें। इनमें पांडेयपुर, नदेसर चकरा, छितूपुर, सोनभद्र कुंड शामिल हैं। इसके लिए सरकार 15.40 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। इसे 2021 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के सीईओ और नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि कुंडों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के साथ ही संवारने का काम शुरू कर दिया गया है। पांडेयपुर कुंड के पास पाथवे का निर्माण कराया जा रहा है। यहां पर सीवर की समस्या है। इसका समाधान कराया जा रहा है। इसी प्रकार नदेसर कुंड के पास चहारदीवारी बनाई जा रही है और मलबा जेसीबी से निकाला जा रहा है। चकरा कुंड के पास निर्माण कार्य जारी है। सोनभद्र कुंड और छितूपुर कुंड में काम अभी शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

ऐसा होगा स्वरूप
पिछले दिनों हुई स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की बैठक में तय हुआ था कि काशी के कुंडों को पुराने स्वरूप में लाना है। वहां पर बोर्ड लगाए जाएंगे। जिस पर उस कुंड की विशेषताओं के बारे में उल्लेख किया जाएगा। कुंडों में फव्वारे लगाए जाएंगे। कुंडों के किनारे बैठने की कुर्सियां लगाई जाएंगी पाथवे और झूले होंगे। शाम को टहलने वालों के लिए बेहतर वातावरण मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए फूलों और हर्बल पौधे लगाए जाएंगे। चहारदीवारी के साथ चारों ओर से पक्की सीढ़ियां बनाई जाएंगी। झूला और पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंडों के संवरने से बढ़ेगा जलस्तर
इन कुंडों के संवारने के साथ ही जलस्तर पर असर पड़ेगा और जलस्तर बढ़ेगा। इन कुंडों में पानी का जलस्तर मेंटेन करने के लिए अलग से व्यवस्था कराई जा रही है। ताकि 12 महीना कुंडों में पानी रहे। व्यवस्था देखने के लिए नियमित कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे।

अतिक्रमण हटाने की जानकारी शासन को देगा निगम
कुंडों से अवैध कब्जा हटाने के बाद नगर निगम को अतिक्रमण मुक्त करने का प्रमाणपत्र शासन को देगा। अफसर निरीक्षण कर सत्यापन कर रहे हैं। साथ ही भू-माफिया पर कार्रवाई होगी। अफसरों का कहना है कि निगम अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed