{"_id":"5921de0a4f1c1b3f6a5361e7","slug":"smart-card-facility-start-in-city-bus-after-roadways","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों के बाद सिटी बसों में भी स्मार्ट कार्ड की सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों के बाद सिटी बसों में भी स्मार्ट कार्ड की सुविधा शुरू
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 22 May 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
up roadways
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी बसों के यात्रियों के लिए खुशखबरी। रोडवेज प्रबंधन ने उनके सफर को ‘स्मार्ट’ बना दिया है। यात्री स्मार्ट कार्ड से इन बसों में भी सफर कर सकेंगे। शनिवार से यह सुविधा शुरू की जा चुकी है। इस सुविधा का सबसे अधिक फायदा दैनिक यात्रियों को होगा।
स्मार्ट कार्ड सुविधा के लिए सभी सिटी बसों को इंटेलीजेंस ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) से जोड़ा गया है। रोडवेज बसों के लिए बने स्मार्ट कार्ड में जो सुविधाएं यात्रियों को दी जाती हैं, वह सभी सुविधाएं सिटी बस के यात्रियों को भी मिलेंगी।
इसके लिए यात्रियों को अपनी जरूरत के अनुसार कार्ड रिचार्ज कराना होगा। एक से तीन महीने तक की वैलिडिटी तक का रिचार्ज स्मार्ट कार्ड में कराया जा सकता है। तीन महीने तक का रिचार्ज कराने पर दस प्रतिशत, दो महीने का रिचार्ज कराने पर आठ प्रतिशत और एक महीने पर पांच प्रतिशत की छूट किराये में मिलेगी।
विज्ञापन
इसके लिए सिटी बसों के परिचालकों को ईटीएम दी जा रही हैं। वे टिकट मशीन से स्मार्ट कार्ड स्वाइप कर टिकट बनाएंगे।
नेट से भी करें रिचार्ज
स्मार्ट कार्ड पर रिचार्ज की सुविधा वाराणसी के सभी रोडवेज बस स्टापेज पर होगी। यात्री नेट के जरिए भी इसे रिचार्ज करा सकेंगे। आने वाले समय में यूपी रोडवेज की बसों के स्मार्ट कार्ड से भी लोग सिटी बसों में सफर कर सकेंगे। साथ ही, शॉपिंग भी की जा सकेगी।
इसके लिए रोडवेज प्रबंधन की कई कंपनियों से बात चल रही है। कार्ड से खरीदारी करने वालों को दो से पांच प्रतिशत तक छूट दी जाएगी।