फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   smart card facility start in city bus after roadways

रोडवेज बसों के बाद सिटी बसों में भी स्मार्ट कार्ड की सुविधा शुरू

Mon, 22 May 2017 11:06 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 22 May 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
smart card facility start in city bus after roadways
up roadways
सिटी बसों के यात्रियों के लिए खुशखबरी। रोडवेज प्रबंधन ने उनके सफर को ‘स्मार्ट’ बना दिया है।  यात्री स्मार्ट कार्ड से इन बसों में भी सफर कर सकेंगे। शनिवार से यह सुविधा शुरू की जा चुकी है। इस सुविधा का सबसे अधिक फायदा दैनिक यात्रियों को होगा।
विज्ञापन


स्मार्ट कार्ड सुविधा के लिए सभी सिटी बसों को इंटेलीजेंस ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) से जोड़ा गया है। रोडवेज बसों के लिए बने स्मार्ट कार्ड में जो सुविधाएं यात्रियों को दी जाती हैं, वह सभी सुविधाएं सिटी बस के यात्रियों को भी मिलेंगी।
विज्ञापन


इसके लिए यात्रियों को अपनी जरूरत के अनुसार कार्ड रिचार्ज कराना होगा। एक से तीन महीने तक की वैलिडिटी तक का रिचार्ज स्मार्ट कार्ड में कराया जा सकता है। तीन महीने तक का रिचार्ज कराने पर दस प्रतिशत, दो महीने का रिचार्ज कराने पर आठ प्रतिशत और एक महीने पर पांच प्रतिशत की छूट किराये में मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए सिटी बसों के परिचालकों को ईटीएम दी जा रही हैं। वे टिकट मशीन से स्मार्ट कार्ड स्वाइप कर टिकट बनाएंगे। 

 नेट से भी करें रिचार्ज
स्मार्ट कार्ड पर रिचार्ज की सुविधा वाराणसी के सभी रोडवेज बस स्टापेज पर होगी। यात्री नेट के जरिए भी इसे रिचार्ज करा सकेंगे। आने वाले समय में यूपी रोडवेज की बसों के स्मार्ट कार्ड से भी लोग सिटी बसों में सफर कर सकेंगे। साथ ही, शॉपिंग भी की जा सकेगी।

इसके लिए रोडवेज प्रबंधन की कई कंपनियों से बात चल रही है। कार्ड से खरीदारी करने वालों को दो से पांच प्रतिशत तक छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed