फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Skill development not happening only degrees distributed secrets hidden in Harappa and Mohenjodaro

UP : कौशल विकास नहीं हो रहा, सिर्फ डिग्री बांट रहे, IPS गोस्वामी बोले- हड़प्पा व मोहनजोदड़ो में छिपे हैं रहस्य

Fri, 29 Nov 2024 09:48 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 29 Nov 2024 09:48 AM IST
सार

Varanasi News : बीएचयू में आयेाजित हो रहे तीन दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस एडनेट में विभिन्न आयामाें पर चर्चा होगी। इसके साथी ही शिक्षा को और प्रसारित कैसे किया जाए इस पर भी गहनता से बातचीत की जाएगी।

विज्ञापन
Skill development not happening only degrees distributed secrets hidden in Harappa and Mohenjodaro
बीएचयू में अतिथियों का स्वागत करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में तीन दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस एडनेट में फॉरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट के निदेशक व आईपीएस गोस्वामी ने कहा कि जब वो वाराणसी के एसपी थे तो 2006 के बम धमाकों में तबाही देखी थी।
विज्ञापन


विज्ञान में नौकरी की संभावनाएं, कानून के कई कार्यों में विज्ञान का प्रयोग हो रहा है। बातचीत में उन्होंने कहा कि आजकल छात्रों का कौशल विकास नहीं हो रहा, सिर्फ डिग्री बांटी जा रही है। हड़प्पा सभ्यता की खोज के 100 वर्ष पूरे होने की उपलब्धि को लेकर व्याख्यान हुआ। विशिष्ट अतिथि भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण के निदेशक प्रो. भल्लमूडी वी. शर्मा ने कहा कि हड़प्पा और मोहनजोदड़ो की खोज में अभी कई रहस्यों का पता चलना बाकी है। उन्होंने नर्मदा घाटी से प्राप्त पाषाण कालीन अस्थियों की चर्चा की। 
विज्ञापन




एडनेट का शुभारंभ विज्ञान संस्थान के संकाय प्रमुख प्रो. एसएम सिंह और विभागाध्यक्ष प्रो. अरविंद आचार्य ने किया। ई-अभिलेख पुस्तिका का उद्घाटन किया गया। यूरोप के प्रो. जॉर्ज वैन ड्रिम ने कहा कि भाषा और अनुवांशिकी के बीच दिलचस्प कनेक्शन है। प्रो. तन्मय भट्टाचार्य ने पूर्वोत्तर भाषा की बात की। जीन वैज्ञानिक प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे, प्रो. मधु जी तापड़िया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed