फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Skill development mission will give better employment opportunities in health services

स्वास्थ्य सेवाओं में रोजगार के बेहतर अवसर देगा कौशल विकास मिशन

Wed, 23 Jun 2021 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Skill development mission will give better employment opportunities in health services
कौशल विकास मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने कहा है कि स्वास्थ्य सेवा को कौशल विकास मिशन से जोड़कर रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए छह नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत की गई है। मंगलवार को कौशल विकास केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि देश में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि धर्मांतरण लालच से होता है। उस पर सरकार सख्त है।
विज्ञापन

मंत्री ने कोरोना से लड़ने के लिए फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रशिक्षित करने के लिए कस्टमाइज्ड क्रैश कोर्स की शुरुआत की। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 26 राज्यों के 111 प्रशिक्षण संस्थानों में शुरू किया जाएगा। सफलता के बाद पूरे देश में लागू किया जाएगा। इस कोर्स को पूरा करने में दो से तीन महीने का समय लगेगा। तैयार अभ्यर्थी स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवा देंगे। स्वास्थ्य सुविधाओं में 3 महीने की ऑन द जॉब ट्रेनिंग शामिल होगी। पहचान किए गए नए जॉब रोल्स में बेसिक केयर सपोर्ट, इमरजेंसी केयर सपोर्ट, एडवांस केयर सपोर्ट, सैंपल कलेक्शन सपोर्ट, होम केयर सपोर्ट, मेडिकल इक्विपमेंट सपोर्ट शामिल हैं। ये छह कोर्स हैं। उम्मीदवारों को मिलने वाले लाभों में एक सरकारी प्रमाण, वजीफा, 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, आवास और भोजन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed