{"_id":"60d1a00e8ebc3e32a7166881","slug":"skill-development-minister-mahendra-nath-pandey-said-healthcare-system-connect-with-skill-development-mission-will-provide-better-opportunities-for-employment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सेवा को कौशल विकास मिशन से जोड़ने की योजना, मिलेंगे रोजगार के बेहतर अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सेवा को कौशल विकास मिशन से जोड़ने की योजना, मिलेंगे रोजगार के बेहतर अवसर
Tue, 22 Jun 2021 02:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 22 Jun 2021 02:02 PM IST
सार
कौशल विकास मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने मंगलवार को अर्दली बाजार स्थित कौशल विकास केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कौशल विकास की योजना पर बात की।
विज्ञापन
कौशल विकास मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने अभ्यर्थियों को संबोधित किया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कौशल विकास मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने मंगलवार को वाराणसी में अर्दली बाजार स्थित कौशल विकास केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कौशल विकास मिशन की दूरगामी योजना को बताया। कोरोना में स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत के अनुसार अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग लेने के लिए प्रेरित किया और अभ्यर्थियों से मुलाकात की। पाठ्यक्रम की शुरुआत करने के साथ प्रशिक्षण लेने वाले अभ्यर्थियों से बातचीत की।
विज्ञापन
इस दौरान महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा को कौशल विकास मिशन से जोड़कर रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके लिए छह नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत की गई।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) में जिला स्तरीय कौशल समितियों मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने स्थानीय जरूरतों के मुताबिक कौशल पाठ्यक्रमों को डिजाइन करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि यह याद रखने की जरूरत है कि पीएमकेवीवाई के इस चरण में स्थानीय कौशल जरूरतों को पूरा किया जाए।
विज्ञापन
Trending Videos
स्किल डेवलपमेंट इंडिया के तहत अभ्यर्थियों को शुभकामना दी। बच्चों को प्रशिक्षण के दौरान उन्हें कोविड के तहत जनरल ड्यूटी सर्विस के लिए अस्पतालों में भेजा जा रहा है। कोरोना संक्रमण के बाद उनकी पैरामेडिकल स्टॉप के रूप में सेवा ली जाएगी।