फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Six platforms to be built at Kashi station number of train will increase Ashutosh Gangal inspected the station

काशी स्टेशन का दिखेगा नया स्वरूप: बनेंगे छह नए प्लेटफार्म, ट्रेनों की संख्या भी बढ़ेगी

Sun, 11 Sep 2022 07:43 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 11 Sep 2022 07:43 AM IST
सार

वाराणसी के काशी स्टेशन पर प्लेटफार्मों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही ट्रेनों की संख्या में भी बढ़ेगी। इसके साथ ही स्टेशन के समीप यार्ड की बेकार पड़ी जमीन को उपयोग में लाया जाएगा।

विज्ञापन
Six platforms to be built at Kashi station number of train will increase Ashutosh Gangal inspected the station
manduadih railway station - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर रेलवे के काशी स्टेशन पर ट्रेनों की क्षमता और प्लेटफार्मों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस दिशा में काम तेजी से हो रहे हैं। आने वाले समय में काशी स्टेशन बदले हुए स्वरूप में दिखेगा। शनिवार को उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गांगल ने कैंट स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान मीडिया सेे बातचीत में कहा कि इस स्टेशन पर अभी तक तीन प्लेटफार्म हैं, लेकिन यहां छह प्लेटफार्म विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही स्टेशन के समीप यार्ड की बेकार पड़ी जमीन को उपयोग में लाया जाएगा। महाप्रबंधक ने बताया कि गंगा पर मालवीय पुल के समानांतर डबल डेकर पुल चार लाइन की होगी, जिससे पीडीडीयू नगर जाने में समय बचेगा। वर्तमान में वाराणसी से पीडीडीयू नगर की दूरी डेढ़ से दो घंटे में पूरी होती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया, नए ब्रिज का डीपीआर नवंबर तक बना लिया जाएगा। इसके बनने के बाद वाराणसी सहित काशी में ट्रेनों की सुगमता बढ़ जाएगी। यात्री सुविधाओं को लेकर महाप्रबंधक ने बताया कि कैंट स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में कोच रेस्टोरेंट खोला जाना है, जिसका टेंडर 22 सितंबर को खुलेगा। इस दौरान जीएम ने रोपवे स्थल सहित अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण में लखनऊ मंडल के डीआरएम एसके सपरा, सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा, सीनियर डीओएम केके रोरा, वाराणसी के एडीआरएम लालजी चौधरी, स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित सहित दिल्ली के अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यार्ड मॉडलिंग का काम मार्च 23 तक होगा पूरा
कैंट स्टेशन (वाराणसी) पर चल रहे री-यार्ड मॉडलिंग का कार्य मार्च 23 तक पूरा होने का संकेत देते हुए उन्होंने बताया कि जनवरी तक फुट ओवरब्रिज का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। कैंट स्टेशन पर पहले चरण का कार्य पूरा कर लिया गया है।

लखनऊ तक डबल लाइन लगभग पूरा
वाराणसी से लखनऊ तक दोहरीकरण का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। जफराबाद के पास गोमती पुल की कुछ समस्याएं हैं, जिसे दूर कर पूरा कर लिया जाएगा। इस मार्ग पर ट्रेनों की स्पीड की गति भी बढ़ाई जा रही है। 

कुलियों ने सौंपा मांगपत्र
नेशनल फेडरेशन ऑफ रेलवे लाइसेंस पोटर्स एंड बेयरर्स के बैनर तले कुली संघ के अध्यक्ष केदार नाथ यादव ने जीएम आशुतोष गंगल को मांग पत्र सौंपा। कुली संघ के प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि स्टेशन पर कुलियों के लिए टीन शेड का विश्रामालय है जो गर्म रहता है इसको आरसीसी में तब्दील कराएं। इसके साथ ही कुलियों को आयुष्मान कार्ड, वर्दी, व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed