{"_id":"5f78c34f8ebc3e9be04eaad4","slug":"six-more-deaths-from-corona-in-purvanchal-369-new-patients-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में कोरोना से छह और ने तोड़ा दम, 369 नए मरीज मिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में कोरोना से छह और ने तोड़ा दम, 369 नए मरीज मिले
Sun, 04 Oct 2020 12:00 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 04 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल के जिलों में शनिवार को कोरोना के 369 मरीज मिले, जबकि वाराणसी में तीन, आजमगढ़ में दो और गाजीपुर में एक को मिलाकर छह मरीजों की मौत हो गई। वाराणसी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार जस की तस है। शनिवार को जिले में 147 नए मरीज सामने आए। इसके अलावा तीन मरीजों की जान चली गई।
विज्ञापन
आजमगढ़ में 66 नये लोग कोरोना संक्रमण की जद में आ गए। इसके अलावा दो लोगों की मौत हो गई। गाजीपुर में दो बैंक कर्मचारियों समेत 18 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जबकि इलाज के दौरान एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।
विज्ञापन
बलिया में 35 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जौनपुर में 33 लोग कोरोना से पीड़ित मिले। सोनभद्र में 29 और कोरोना संक्रमित मिले। भदोही में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत कोरोना के 18 नए मरीज सामने आए। मऊ में भी 17 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। मिर्जापुर में दो महिलाओं समेत छह मरीज मिले।
विज्ञापन