{"_id":"627034beebcd40587823bd5f","slug":"six-infected-including-a-girl-under-one-year-old-varanasi-news-vns6515267176","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में कोरोना: एक साल से कम उम्र की बच्ची समेत छह संक्रमित मिले, एक्टिव मरीजों की संख्या 30 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में कोरोना: एक साल से कम उम्र की बच्ची समेत छह संक्रमित मिले, एक्टिव मरीजों की संख्या 30 पार
Tue, 03 May 2022 01:15 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 01:15 AM IST
सार
वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
वाराणसी में कोरोना जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में धीरे-धीरे इजाफा होता जा रहा है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 30 के पार पहुंच गई है। सोमवार को भगवानपुर में एक साल से कम उम्र की बच्ची समेत छह लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा दस साल की एक बच्ची, दो महिलाएं और दो पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बीएचयू वीसी लॉज में भी एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ने के बाद लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जा रही है। साथ ही अस्पतालों में कोरोना जांच भी कराई जा रही है। सोमवार को मिले 2385 सैंपलों की रिपोर्ट में छह नए मरीज मिले हैं। इसके बाद संक्रमण दर भी बढ़कर 0.25 प्रतिशत तक पहुंच गया।
विज्ञापन
होम आईसोलेशन में कोई भी मरीज सोमवार को स्वस्थ घोषित नहीं किया गया। नए मरीजों में रविंद्रपुरी निवासी 10 साल की बच्ची, 42 साल की महिला और बीएचयू वीसी लॉज में 62 वर्षीय व्यक्ति, गिलट बाजार में 76 वर्षीय व्यक्ति और 70 वर्षीय महिला भी संक्रमित हुई है। तीसरी लहर में अब कुल 13564 मरीजों में 13517 के डिस्चार्ज, 13 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन