काशी विश्वनाथ मंदिर में स्वर्ण शिखर के दर्शन के लिए जेब करनी होगी खाली, खर्च करने होंगे इतने रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में स्वर्ण शिखर के दर्शन के लिए अब छह सौ रुपये देने होंगे। मंदिर में आने वाले विदेशियों पर यह शुल्क लगाया गया है। मंदिर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से इस व्यवस्था को लागू कर दिया है। टिकट मूल्य का 10 प्रतिशत शास्त्रियों को भी दिया जाएगा।
मंदिर प्रशासन की हेल्प डेस्क के अनुसार, विदेशियों को बांसफाटक स्थित हेल्प डेस्क पर पंजीकरण कराना होगा। प्रतिबंधित वस्तुओं को जमा करने के बाद यात्री के बारे में पूरी जानकारी दर्ज की जाएगी। उनको स्पेशल दर्शन का टिकट जारी किया जाएगा।
उनके साथ एक शास्त्री भी रहेगा जो गेट नंबर चार से उनको लेकर जाएगा और फिर दर्शन कराने के बाद हेल्प डेस्क पर लाकर छोड़ेगा। गेट नंबर चार और छत्ताद्वार पर पासपोर्ट की दोबारा खुफिया विभाग भी जांच करेगा। इसके उपरांत उन्हें परिसर में प्रवेश मिलेगा। अभी तक 24 से अधिक विदेशियों ने इस सुविधा का लाभ उठाया है।