फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Six establishments surveyed businesses agog

छह प्रतिष्ठानों का सर्वे कारोबारियों में हड़कंप

Fri, 06 Feb 2015 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Fri, 06 Feb 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
Six establishments surveyed businesses agog
साड़ी और सराफा के कारोबार से जुड़े शहर के तीन कारोबारियों के कुल छह प्रतिष्ठानों पर गुरुवार को आयकर की टीम ने सर्वे की कार्रवाई की। टैक्स चोरी के अंदेशे में की गई इस कार्रवाई से शहर के कारोबारियों में खलबली मच गई है। आयकर टीम ने सर्वे के दौरान प्रतिष्ठानों के बही-खाता, रजिस्टर मेंटेनेंस और बिल-वाउचर की जांच की। इनमें गड़बड़ी पकड़ में आने की बात सामने आई है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


व्यापारियों के शाखा विस्तार के बाद भी रिटर्न में बढ़ोतरी न करने वाले कारोबारियों पर आयकर विभाग की नजर है। आयकर आयुक्त डॉ. एके सिंह की अगुवाई में तीनों कारोबारियों के सभी प्रतिष्ठानों पर विभागीय टीम ने सर्वे की कार्रवाई सुबह 11:30 बजे शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस फोर्स के साथ पहुंची टीम ने प्रतिष्ठानों को अंदर से बंद कर देर रात तक कागजात की पड़ताल की। अपर आयुक्त एके उपाध्याय और आयकर अधिकारी आरपी मौर्या के नेतृत्व में टीम ने साड़ी कारोबारी के सिगरा, कोतवालपुरा और अर्दली बाजार स्थित प्रतिष्ठानों, बुलानाला स्थित सराफा कारोबारी के प्रतिष्ठान और एक अन्य सराफा कारोबारी के भेलूपुर और राजा दरवाजा स्थित प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों के बही खातों, बिल वाउचर, रजिस्टर, स्टॉक की जांच और मिलान किया। कंप्यूटर सीज कर दिए। सूत्रों की मानें तो बिल वाउचर और डाटा इंट्री में काफी गड़बड़ियां मिली हैं। कर चोरी का आकलन अधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed