फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Six engineers including XEN of Mau and Prayagraj suspended

कार्रवाई: कार्य में लापरवाही पर मऊ और प्रयागराज के एक्सईएन समेत छह अभियंता और एक टीजी-2 निलंबित

Wed, 07 Feb 2024 09:30 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 07 Feb 2024 09:30 PM IST
सार

कार्य में लापरवाही पर मऊ और प्रयागराज के एक्सईएन समेत छह अभियंता और एक टीजी-2 को पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी ने निलंबित कर दिया है। आरोप था कि मऊ में अभियंताओं ने साइट पर ही ट्रांसफॉर्मर को खुलवाकर ठीक कराना शुरू कर दिया, लेकिन फ्यूज उड़ गया। प्रयागराज में भी काम में लापरवाही पर कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
Six engineers including XEN of Mau and Prayagraj suspended
suspend - फोटो : demo

विस्तार

काम में लापरवाही पर मऊ और प्रयागराज के छह अभियंताओं और एक टीजी-2 पर कार्रवाई हुई है। इनमें एक एक्सईएन भी शामिल हैं। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभू कुमार ने बुधवार को मऊ विद्युत वितरण खंड द्वितीय के उपखंड अधिकारी इं. सुशील कुमार और जहांगीराबाद उपकेंद्र के जेई विवेक कुमार खरवार को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


आरोप है कि छह फरवरी को बारिश के दौरान मिर्जा हादीपुरा स्थित 630 केवीए के ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट आने के कारण फ्यूज उड़ गया था, लेकिन बाकी फीडर की सप्लाई चल रही थी। अभियंताओं ने साइट पर ही ट्रांसफॉर्मर को खुलवाकर ठीक कराना शुरू कर दिया, लेकिन फ्यूज उड़ गया। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी उच्चाधिकारियों को नहीं दी गई।
विज्ञापन


इसी तरह विद्युत वितरण खंड प्रथम प्रयागराज के एक्सईएन ऋषिपाल सिंह, विद्युत परीक्षण शाला प्रथम के टीजी-2 अनिल कुमार, गौहनिया उपकेंद्र के जेई पंकज कुमार, जेई ज्ञान प्रकाश सिंह और विद्युत वितरण खंड रीवा रोड के एसडीओ अनुज सिंह को लापरवाही के आरोप में पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी ने निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed