फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Six-day Subhash Festival in Lamhi varanasi from 19 january Muslim religious leaders from across up

Varanasi: कल से लमही में सजेगा छह दिवसीय सुभाष महोत्सव, प्रदेश भर के मुस्लिम धर्मगुरुओं की होगी जुटान

Wed, 18 Jan 2023 08:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 18 Jan 2023 08:13 PM IST
सार

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर वाराणसी के लमही स्थित सुभाष भवन में छह दिवसीय सुभाष महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश भर के 200 से अधिक मुस्लिम धर्मगुरु वतनपरस्ती और एकता का सूत्र तलाशेंगे। 

विज्ञापन
Six-day Subhash Festival in Lamhi varanasi from 19 january Muslim religious leaders from across up
वाराणसी के लमही स्थित सुभाष मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर वाराणसी के लमही स्थित सुभाष भवन में छह दिवसीय सुभाष महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। विशाल भारत संस्थान की ओर से आयोजित महोत्सव की शुरुआत 19 जनवरी को आओ जड़ों से जुड़ें अभियान से होगी। इसमें प्रदेश भर के 200 से अधिक मुस्लिम धर्मगुरु वतनपरस्ती और एकता का सूत्र तलाशेंगे। 

विज्ञापन


20 जनवरी को भारतीय युवा अधिवेशन में पीओके की मुक्ति पर विशेष प्रस्ताव लाया जाएगा। 21 जनवरी को सरकी जौनपुर में अनाज बैंक की शाखा का शुभारंभ होगा। 22 जनवरी को लमही में ‘भारत की आजादी में आजाद हिंद सरकार के साथ अन्य देशों का योगदान : जापान के विशेष संदर्भ में’ संगोष्ठी होगी और सम्मान समारोह होगा।

विज्ञापन

 126 लोग नेताजी की महाआरती करेंगे

मीडिया प्रभारी ताजीम भारतवंशी ने बताया कि 23 जनवरी को सुभाष मंदिर में 126 लोग नेताजी की महाआरती करेंगे। भारतीय परिधान का प्रोत्साहन एवं संस्कृत वाणी केंद्र का उद्घाटन होगा। 24 जनवरी को जौनपुर के जलालपुर में रामपंथ में महादीक्षा संस्कार होगा। इस दौरान आरएसएस के इंद्रेश कुमार, अजीत महापात्र, एडीजी रामकुमार, रंजीत शर्मा, महंत बालक दास हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed