{"_id":"60cf78bd0de682248c2d0c6d","slug":"situation-will-be-clear-in-two-weeks-on-the-existence-of-coronavirus-in-ganges-iitr-lucknow-team-engaged-in-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: गंगाजल में कोरोना के अस्तित्व पर दो सप्ताह में स्थिति होगी साफ, जांच में जुटी आईआईटीआर की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: गंगाजल में कोरोना के अस्तित्व पर दो सप्ताह में स्थिति होगी साफ, जांच में जुटी आईआईटीआर की टीम
Sun, 20 Jun 2021 10:49 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 20 Jun 2021 10:49 PM IST
सार
लखनऊ से आई वैज्ञानिकों की टीम ने बनारस कैथी से गंगा का सैंपल लिया है। आईआईटीआर के निदेशक प्रो. एस के बारिक ने फोन पर बताया कि गंगाजल में फिजियो केमिकल, माइक्रोबॉयोलॉजिकल और कोविड वायरस के खतरे की गणना कर रिपोर्ट नमामि गंगे कार्यालय को दो सप्ताह के अंदर सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
पानी का नमूना लेती जांच टीम।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगाजल में कोरोना वायरस की जांच के लिए भारतीय विष विज्ञान अनुसंधान संस्थान ने जांच शुरू कर दी है। लखनऊ स्थित आईआईटीआर ने कैथी से गंगा का सैंपल लिया है और दो सप्ताह में इसकी रिपोर्ट आ जाएगी। बनारस के अलावा टीम ने गाजीपुर, मीरजापुर और बलिया से तीन प्रदूषक तत्वों को केंद्र में रखकर गंगा जल के सैंपल जुटाए हैं। वैज्ञानिकों की टीम लखनऊ में जांच-परख के लिए जुट गई है।
विज्ञापन
लखनऊ से आई वैज्ञानिकों की टीम ने बनारस कैथी से गंगा का सैंपल लिया है। आईआईटीआर के निदेशक प्रो. एस के बारिक ने फोन पर बताया कि गंगाजल में फिजियो केमिकल, माइक्रोबॉयोलॉजिकल और कोविड वायरस के खतरे की गणना कर रिपोर्ट नमामि गंगे कार्यालय को दो सप्ताह के अंदर सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
इस जांच के अंतर्गत मूल रूप से यह देखा जाएगा कि गंगा में वायरस या अन्य हानिकारक सूक्ष्मतम जीवों के जीवित रहने की कितनी संभावनाएं हैं। नमामि गंगा के प्रवक्ता नीरज गहलावत ने कहा कि गंगाजल के संपूर्ण सेहत की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा। जांच की जिम्मेदारी संस्थान को दी गई है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अधिकारी कालिका सिंह ने बताया कि नमामि गंगे और केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड की पहल पर जांच की जा रही है। बनारस के कैथी, मीरजापुर के चुनार, गाजीपुर में ताड़ी घाट और बलिया के नया पुल क्षेत्र से सैंपल जुटाया गया है