फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sitaram marriage festival started with ritual of Matkor in Varanasi

सीताराम विवाह महोत्सव: मटकोर में गूंजे मंगल गीत, आज निकलेगी प्रभु श्रीराम की बरात; विधि-विधान से होगा विवाह

Sun, 17 Dec 2023 03:16 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 17 Dec 2023 03:16 PM IST
सार

तीन दिवसीय सीताराम विवाह महोत्सव मटकोर की रस्म के साथ शुरू हो गया है। मटकोर के दौरान महिलाएं मांगलिक वेशभूषा में आश्रम से गंगा तट पर मंगल गीत गाती हुई पहुंची और रस्म को पूरी की। 

विज्ञापन
Sitaram marriage festival started with ritual of Matkor in Varanasi
Sitaram marriage festival - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रभु श्रीराम के विवाह का उत्सवी रंग दिखने लगा। शनिवार को मंगल गीत गूंजे। अस्सी घाट स्थित रामजानकी मठ में मटकोर की रस्म के साथ तीन दिवसीय सीताराम विवाह महोत्सव भी शुरू हो गया। रविवार को प्रभु की बरात निकलेगी और विधि-विधान से विवाह होगा। वहीं, संकटमोचन मंदिर में नवाह्न परायण व मानस कथा शुरू होगी।

विज्ञापन


रामजानकी मठ में महंत राजकुमार दास महाराज के सानिध्य में श्री सीताराम विवाह पंचमी महोत्सव के तहत मटकोर हुआ। महिलाएं मांगलिक वेशभूषा में आश्रम से गंगा तट पर मंगल गीत गाती हुई पहुंची। मां सीता व श्रीराम के स्वरूप थे। माहौल मिथिला जैसा प्रतीत हो रहा था। रास्ते में श्रद्धालुओं ने भगवती सीता पर पुष्पवृष्टि कर आरती उतारी। बटुक वेदों का उच्चारण कर रहे थे। घाट पर जानकी विवाह के लिए मां गंगा की विशेष पूजा हुई।
विज्ञापन


मठ के प्रभारी संत रामलोचन दास ने बताया कि रविवार यानी आज श्रीराम बरात शोभायात्रा दोपहर तीन बजे से निकाली जाएगी। 19 दिसंबर को कलेवा की रस्म निभाई जाएगी। कश्मीरीगंज स्थित रामजानकी मंदिर में भी सीताराम विवाह महोत्सव के तहत आयोजन हुए। निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज में भी सीताराम विवाह पंचमी मनाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजन अर्चन के साथ छात्राओं ने श्रीरामचरित नृत्य नाटिका का भावपूर्ण मंचन किया। इस मौके पर लोक कल्याण न्यास मंत्री रामसुचित पांडेय, आरएसएस के प्रचारक नितिन, सतीश, विपिन, आनंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संकटमोचन मंदिर में नौ दिवसीय आयोजन शुरू होगा। मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने बताया कि प्रतिदिन सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक नवाह्न पाठ होगा तथा शाम को पांच से रात 10 बजे तक मानस कथा होगी।


व्रत रखकर सीताराम के करेंगे दर्शन पूजन
श्रीसीताराम पंचमी पर मठों, मंदिरों और घरों में प्रभु श्रीराम और सीता विवाह के आयोजन होंगे। लोग व्रत रखेंगे। मंदिरों में दर्शन पूजन व कथा का श्रवण करेंगे। घरों में विवाह की झांकी भी सजाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed