एएसपी की अगुवाई में एसआईटी करेगी मऊ में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए उपद्रव की जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन के दौरान मऊ शहर में 16 दिसंबर को हुए उपद्रव की जांच एसआईटी से कराने का निर्देश मिलने पर एसपी ने टीम गठित कर सबकी जिम्मेदारियों को तय किया। साथ ही साथ एसपी ने पूरी जांच निष्पक्ष तरीक से करने का आदेश मातहतों को दिया।
एसपी ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव के नेतृत्व में विभिन्न बिंदुओं पर जांच का दायित्व पुलिस कर्मचारियों/अधिकारियों को दिया गया है। इस दौरान उपद्रव के बाद में दक्षिण टोला और कोतवाली में दर्ज किए गए तोड़फोड़, उपद्रव और आगजनी के मामले की जांच और विवेचना एएसपी के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार के पर्यवेक्षण में की जाएगी।
जबकि इंस्पेक्टर नीरज पाठक अपराध शाखा दोनों थानों में दर्ज मुकदमों की विवेचना करेंगे। इस क्रम में सब इंस्पेक्टर नजर अब्बास थाना दक्षिणटोला थाने में दर्ज मुकदमे की विवेचना करेंगे। प्रदर्शन करने के साथ उपद्रव में शामिल अज्ञात अभियुक्तों की पहचान और सत्यापन संकलन की जिम्मेदारी शहर कोतवाली प्रभारी राम सिंह, थानाध्यक्ष दक्षिणटोला निहार नंदन कुमार, उपनिरीक्षक शिवसागर यादव, उमरान खान, रामसजन नागर, दलप्रताप सिंह , उपनिरीक्षक सुभाष यादव , मुख्य आरक्षी रतनलाल पाठक ,मुख्य आरक्षी शोभनाथ यादव , आरक्षी अज्जू, वसीम, पंकज, अभिमन्यु , आरक्षी त्रिभुवननाथ और अभिमन्यु मिश्रा को, सौंपी गई है।
घटना से प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित सरकारी और निजी सीसीटीवी कैमरों से फुटेज निकालने की जिम्मेदारी साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक अजीत यादव को सौंपी गई है। इसके अलावा प्राप्त सभी फुटेज और फोटो का संकलन के साथ घटना करने वाले आरोपियों की पहचान में विवेचक का सहयोग, कम्प्यूटर आपरेटर मुख्य आरक्षी राहुल यादव करेंगे।
सोशल मीडिया, प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रकाशित फोटो इत्यादि को साक्ष्य के रुप में संकलन करने का काम आरक्षी अजीत सिंह पटेल करेंगे। साइबर सेल के आरक्षी मान सिंह घटना के पूर्व और घटना के दौरान एवं घटना के बाद सोशल मीडिया पोस्ट की गतिविधियों का विश्लेषण और साक्ष्य संकलन करेंगे।
एसपी ने निष्पक्ष विवेचना करने का दिया निर्देश
मऊ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने एसआईटी टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को आदेश दिया कि वो निष्पक्ष रुप से दर्ज अभियोग की विवेचना साक्ष्य के आधार पर करेंगे। विवेचना में त्वरित साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जाए, तथा आरोपियों की गिरफ्तारी तब की जाए जब उनके विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य एवं तथ्य का एकत्र कर लिए गए हों। एसपी ने कहा है यदि किसी नामजद आरोपी की घटना में संलिप्तता नहीं पाई जाती है, तो उनको सूचित करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जाए। विवेचना के दौरान अनुचित लाभ की शिकायत की जांच अपर पुलिस अधीक्षक गंभीरता से करें।