फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SIT investigating teachers seeking degrees from Sampoornanand Sanskrit University again sought list of teachers

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से डिग्री लेने वाले शिक्षकों की जांच कर रही एसआईटी ने फिर मांगी शिक्षकों की सूची

Thu, 02 Jul 2020 12:17 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 02 Jul 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
SIT investigating teachers seeking degrees from Sampoornanand Sanskrit University again sought list of teachers
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय एवं इससे संबंधित कॉलेजों से शिक्षा प्राप्त करने वाले चयनित शिक्षकों की सूची एसआईटी ने दोबारा मांगी है। एसआईटी ने शिक्षा निदेशक बेसिक को पत्र लिखकर शिक्षकों की सूची फिर से मांगी है। जिस पर शिक्षा निदेशक ने समस्त जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर उनसे शिक्षकों की सत्यापित सूची दोबारा एसआईटी को भेजने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


वर्ष 2004 से लेकर 2014 तक चयनित उन शिक्षकों की सूची मांगी गई है जिन्होंने संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से पूर्व मध्यमा, उच्चतर मध्यमा, शास्त्री एवं शिक्षा शास्त्री में डिग्री के आधार पर नियुक्ति पाई है। विशेष अनुसंधान दल द्वारा प्रकरण से संबंधित वांछित सूचनाएं एक सप्ताह के अंदर मुख्यालय को उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


बुधवार को इस मामले के बारे में पूछने पर बीएसए ने बताया कि 315 शिक्षकों की सूची बनाकर एसआईटी को पहले भी भेजी जा चुकी है। बुधवार को शिक्षा निदेशक द्वारा प्राप्त आदेश को विभिन्न खंड शिक्षा अधिकारियों को भेज दिया गया है, जो जल्दी शिक्षकों की एक नई सूची तैयार कर कार्यालय को सौंपेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर मांगी गई जानकारी

  • 1 - जनपद से अंतर्जनपदीय स्थानांतरण हुए शिक्षकों का विवरण समाहित करते हुए उनका नाम, पिता का नाम, पता  और संबंधित विद्यालय का नाम।
  • 2 - संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के डिग्री धारक शिक्षकों की नियुक्ति के समय कराए गए सत्यापन की प्रमाणित सत्यापन रिपोर्ट।
  • 3 - नियुक्ति के वक्त जिन शिक्षकों का सत्यापन नहीं कराया गया, उसका विवरण कारण सहित।
  • 4 - सत्यापन के समय नियुक्त बेसिक शिक्षा अधिकारी/ कर्मचारी का नाम एवं वर्तमान में नियुक्ति का पूर्ण विवरण
  • 5 - नियुक्ति के समय सत्यापन कराए जाने के संबंध में सरकार द्वारा जारी शासनादेश की प्रमाणित प्रति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed