{"_id":"5dda57f28ebc3e54b5469fd5","slug":"sit-again-sought-important-documents-from-sanskrit-university-search-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईटी ने संस्कृत विवि से फिर मांगे अहम दस्तावेज, तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईटी ने संस्कृत विवि से फिर मांगे अहम दस्तावेज, तलाश शुरू
Sun, 24 Nov 2019 03:44 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 24 Nov 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में अंक पत्रों व प्रमाणपत्रों के सत्यापन में अनियमितता की एसआईटी जांच जारी है। इससे विवि प्रशासन में हड़कंप मचा है। तीन साल से जारी जांच में अब एसआईटी ने विवि प्रशासन से कई अहम कागजात मांगें हैं। इस बीच कुलसचिव ने कहा है कि जल्द ही सभी दस्तावेज उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
दरअसल, विश्वविद्यालय में 2004 से 2014 तक के अंकपत्रों, प्रमाणपत्रों के सत्यापन में अनियमितता की शिकायत के बाद तीन साल से एसआईटी जांच रही है। अब तक पांच-छह बार विश्वविद्यालय आ चुके एसआईटी सदस्यों ने मामले में परीक्षा कार्यों से जुड़े कुछ लोगों से पूछताछ के साथ ही अधिकारियों से भी जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन
पिछले महीने 22 से 25 अक्तूबर तक भी एसआईटी के सदस्यों ने कुछ कागजातों की जांच की थी। तब उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से कुछ और जरूरी कागजातों की मांग की थी, अब परीक्षा विभाग में 2004 से 2014 तक जारी दस्तावेजों के साथ ही सत्यापन संबंधी कागजातों की भी तलाश की जा रही है। एसआईटी ने जो भी कागजात मांगे हैं, उसकी जांच कराई जा रही है। जल्द ही सभी कागजात मुहैया करा दिए जाएंगे।-राजबहादुर, कुलसचिव
विज्ञापन