फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sister of the marriage hall are adorned brother killed

बहन की शादी का मंडप सजा रहे भाई की जान गई

Fri, 24 Apr 2015 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Fri, 24 Apr 2015 02:35 AM IST
विज्ञापन
Sister of the marriage hall are adorned brother killed
शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। लंका क्षेत्र के डाफी की अशोकपुरम कॉलोनी में गुरुवार की दोपहर बहन की शादी का मंडप सजा रहे भाई की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। भाई मंडप के लिए कच्चा बांस गाड़ रहा थी।
विज्ञापन


इसी दौरान कच्चा बांस नीचे लटक रही हाईटेंशन लाइन से सट गया। एक लाख 32 हजार वोल्ट की इस लाइन का झटका इतना तगड़ा था कि बांस तुरंत जल गया और दुल्हन के सगे भाई की झुलस जाने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसियों के सहयोग से परिवार वाले उसे निजी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मूल रूप से बिहार के कैमूर निवासी कामेश्वर सिंह बीएसएफ से रिटायर होने के बाद अशोकपुरम कालोनी में मकान बनवा कर रहते हैं। उनके मकान के ऊपर से ही एक लाख 32 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन गुजरी है। 27 अप्रैल को कामेश्वर की पुत्री लवली की शादी होनी थी। इसकी तैयारियां ही घर में चल रही थीं। गुरुवार को दोपहर बारह बजे शादी के लिए मंडप तैयार किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए जिसमें कामेश्वर के बड़े पुत्र विशाल सिंह (26) कच्चा बांस गाड़ रहे थे। इस दौरान ही बांस ऊपर से गुजरी एचटी लाइन को छू गया और तेज आवाज के साथ उसमें करंट उतर आया। इससे विशाल गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तुरंत ही पास के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। विशाल बीएचयू के ट्रामा सेंटर में संविदा कर्मचारी के रूप में तैनात था। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिये बगैर ही हरिश्चंद्र घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed