फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sins are destroyed in by Panchakroshi Yatra Purushottam month

पुरुषोत्तम मास में पंचक्रोशी यात्रा से नष्ट होते हैं पाप, होती है पुण्य वृद्धि

Mon, 05 Oct 2020 12:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 05 Oct 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
sins are destroyed in by Panchakroshi Yatra Purushottam month
पंचक्रोशी परिक्रमा, फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

काशी में पंचक्रोशी यात्रा से जन्म जन्मांतर का पाप नष्ट होता है, साथ ही पुण्य में वृद्धि होती है। पूरे विश्व में केवल काशी में ही यह लाभ मिलता है। यह बातें सतुआ बाबा आश्रम के महामंडलेश्वर संतोष दास महाराज ने रविवार को शिष्यों के साथ पंचक्रोशी यात्रा पर निकले रामेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के पश्चात कहीं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि काशी मोक्षदायिनी नगरी है। यहां 33 करोड़ देवी-देवता कहीं न कहीं विराजमान हैं। ऐसी विलक्षण नगरी के अधिष्ठाता भगवान शंकर हैं। जिनके दर्शन के बिना जीवन सार्थक नहीं हो सकता। मनुष्य के कल्याण का साधन केवल मनुष्य शरीर से ही संभव है।
विज्ञापन



रामेश्वर राधा कृष्ण मंदिर के महंत राममूर्ति दास उर्फ मद्रासी बाबा, रामेश्वर महादेव के पुजारी प. अन्नू तिवारी, संस्कृत पाठशाला रामेश्वर के प्रधानाचार्य व विद्यार्थियों ने मंत्रोच्चार कर स्वागत किया। संतोष महाराज ने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि हम सनातन हिंदू धर्म ध्वज के वाहक हैं। हमारी देवभाषा संस्कृत है इसे व्यवहार में लाकर सम्मान देने का दायित्व सभी मिलकर पूरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग पर तीर्थ यात्री बढ़े, सुविधाएं नदारद
पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग पर पिछले दो-तीन दिनों से यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि हो गई है। महिला पुरुष व साधु-संत के साथ बच्चे भी यात्रा पर निकले हुए हैं। इसके बावजूद पड़ाव स्थलों पर गंदगी की भरमार है। भीम चंडी पड़ाव पर धर्मशाला में राख के ढेर लगे हैं।

तीर्थ यात्रा पर निकलने वाले यात्री गोबर की गोहरी पर खाना बनाते हैं। जिससे जगह-जगह राख हो जाता है। क्षेत्रीय लोगों का कहना था की एक दो दिन धर्मशालाओं और पंचकोशी पथ की साफ सफाई की गई थी। लिहाजा जगह-जगह गंदगी का ढेर लग गया है। रविवार को सतुआ बाबा आश्रम के संतोष दास भीम चंडी पड़ाव पर पहुंचे थे। उनके साथ चलने वाले साधु संतों ने गंदगी पर गहरा असंतोष व्यक्त किया।

पंचकोशी यात्रा करने वाले पानी की समस्या से जूझ रहे
हरहुआ विकास खंड के पंचक्रोशी मार्ग पर औसानपुर गांव के सामने सड़क के किनारे एक हैंडपंप लगा है। यह दो वर्ष से खराब है। ग्रामीण ग्राम प्रधान से लेकर जनप्रतिनिधियों से मरम्मत के लिए गुहार लगा चुके हैं केवल आश्वासन ही मिलता है। पंचकोशी उत्थान समिति की एक बैठक रविवार को औसानपुर गेट पर हुई। इसमें समिति के महामंत्री गुड्डू चौबे ने जिला प्रशासन से यात्रियों के लिए पानी की व्यवस्था की मांग की। बैठकर में सुबाष मौर्या, गुड्डू पांडेय, मनोज सिंह, प्रकाश यादव, ढल्लू मौर्या, रमेश पांडेय, शीतला गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed