फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Single Use Plastic Ban Around 350 factories may closed in Varanasi entrepreneurs and businessmen are beating fast

Single Use Plastic Ban: वाराणसी में करीब 350 फैक्ट्रियों पर लग सकता है ताला, उद्यमियों और कारोबारियों की धड़कनें तेज

Thu, 30 Jun 2022 05:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 30 Jun 2022 05:09 PM IST
सार

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर कल से पूरी तरह से प्रतिबंध लग जाएगा। वाराणसी जिले में छोटी-बड़ी कुल लगभग साढ़े तीन सौ इकाईयां हैं, यहां प्लास्टिक के विभिन्न उत्पादों का उत्पादन होता है। 

विज्ञापन
Single Use Plastic Ban Around 350 factories may closed in Varanasi entrepreneurs and businessmen are beating fast
सिंगल यूज प्लास्टिक एक जुलाई से बैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यावरण को संरक्षण की दिशा में एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक का उत्पादन करने वाली इकाइयां बंद हो रही हैं। उत्पादन और बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध होगा। इसे लेकर उद्यमियों और कारोबारियों की धड़कनें बढ़ गई हैं। उद्यमियों के अनुसार कम उपयोगिता और ज्यादा कूड़ा पैदा करने वाली लगभग 19 वस्तुओं के निर्माण, भंडारण, आयात, वितरण और बिक्री, उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग जाएगा। 

विज्ञापन


उद्यमियों के अनुसार चांदपुर औद्योगिक आस्थान और रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-वन और टू सहित जिले में छोटी-बड़ी कुल लगभग साढ़े तीन सौ इकाईयां हैं, यहां प्लास्टिक के विभिन्न उत्पादों का उत्पादन होता है। पूर्वांचल सहित बिहार और एमपी, छत्तीसगढ़ तक माल की सप्लाई होती है। 
विज्ञापन


रामनगर इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएस मिश्रा के अनुसार पर्यावरण की दिशा में सिंगल यूज प्लास्टिक का खात्मा एक तरह से पहल अच्छी है, लेकिन उद्यमियों और कारोबारियों की परेशानियां भी बढ़ जाएंगी। जिन 19 प्रकार के प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने की बात की जा रही है, उसमें अपने यहां के कई उद्यमी हैं, जो माल का उत्पादन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमी और प्लास्टिक कारोबारी दोनों सशंकित

बहरहाल, सरकार को उन इकाइयों के बारे में भी सोचना चाहिए। हालांकि पर्यावरण से बढ़कर व्यापार और उद्योग नहीं है। हम और आप तभी सुरक्षित हैं, जब तक स्वच्छ पर्यावरण है। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव राजेश भाटिया के अनुसार सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर अभी कोई गाइडलाइन अधिकारिक तौर पर उद्यमियों को नहीं मिली है। हालांकि जिस तरह की बात हो रही है कि उससे उद्यमी और प्लास्टिक कारोबारी दोनों सशंकित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed