{"_id":"601a3bdb8ebc3eab6d4b0f1f","slug":"silver-crown-stolen-of-ram-laxman-sita-from-temple-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में चोरों का धावा, राम, लक्ष्मण और सीता का चांदी का मुकुट चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में चोरों का धावा, राम, लक्ष्मण और सीता का चांदी का मुकुट चोरी
Wed, 03 Feb 2021 11:29 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने मुकुट किया चोरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजामगढ़ जिले के ठेकमा बाजार स्थित प्राचीन राम-जानकी मंदिर के मेन गेट और गर्भगृह का ताला तोड़कर चोर राम, लक्ष्मण, सीता का मुकुट चोरी कर ले गए। चांदी की मुकुट चोरी होने की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। दूसरा मुकुट लगवाने की बात चल रही थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, स्थानीय बाजार में राम-जानकी का प्राचीन मंदिर है। लोगों की मंदिर को लेकर काफी आस्था है। मंगलवार रात किसी समय चोरों ने मंदिर के मेन गेट और गर्भगृह का ताला तोड़ कर प्रभु राम, लक्ष्मण और सीता के मुकुट को चोरी कर लिया।
विज्ञापन
चोरी की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मे लोगों को समझाया। दूसरा मुकुट लगवाने का आश्वासन देकर शांत कराया। एसओ बरदह विनोद कुमार ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन