{"_id":"61a8796814ae7f082038eb74","slug":"silver-crown-stolen-from-idol-of-radha-krishna-temple-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: राधा-कृष्ण मंदिर की मूर्ति से चांदी का मुकुट चोरी, लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: राधा-कृष्ण मंदिर की मूर्ति से चांदी का मुकुट चोरी, लोगों में आक्रोश
Thu, 02 Dec 2021 01:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:14 PM IST
विज्ञापन
राधा-कृष्ण की मर्ति से चोरी हुआ मुकुट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के नियार बाजार में श्री हनुमान मंदिर और राधा-कृष्ण के मंदिर से चोरी का मामला सामने आया है। बुधवार की रात राधा-कृष्ण की मर्ति में स्थापित चांदी का मुकुट किसी ने चोरी कर लिया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं कर पाई पूछताछ के बाद वापस लौट गई है।
विज्ञापन
मंदिर के महंत प्रेम नाथ गोस्वामी ने बताया कि हर दिन रात 08:00 बजे पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। रात में मंदिर बंद था, तो चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह जब महंत पहुंचे तो चांदी का मुकुट राधा-कृष्ण की मूर्ति से गायब मिला।
विज्ञापन
महंत ने आसपास के लोगों को बुलाकर इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियार बाजार में मंदिर के पास से एक बारात गई थी, जिसमें सभी लोग गए थे। जिससे आसपास सुनसान था। इसी मौके का चोरों ने फायदा उठाया है।
विज्ञापन