{"_id":"5b83ad8442c79246400aaf48","slug":"silver-coins-found-during-digging-grave","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कब्र की खुदाई के दौरान निकलने लगे चांदी के सिक्के, देखने वालों की उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्र की खुदाई के दौरान निकलने लगे चांदी के सिक्के, देखने वालों की उमड़ी भीड़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
coins
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में एक कब्र की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने का मामला सामने आया है। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिक्कों को कब्जे में लेकर थाने के मालखाने में रखवा दिया। सिक्कों को राजकीय कोषागार में जमा कराया जाएगा और भारतीय पुरातत्व एवं सर्वेक्षण इकाई की मदद से पता कराया जाएगा कि यह सिक्के कब के हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार एम्प्रेस और किंग लिखे यह चांदी के सिक्के 18वीं और 19वीं सदी के बीच के हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
250 वर्ष से ज्यादा पुराना कब्रिस्तान है फातमान का
coins
- फोटो : amar ujala
बादशाह बाग निवासी असलम भाई की रविवार को मौत हो गई थी। सिगरा थाना अंतर्गत फातमान स्थित कब्रिस्तान में असलम भाई को सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए लल्लापुरा निवासी मल्लू कब्र खोद रहा था।
grave
- फोटो : amar ujala
कब्र की खुदाई के दौरान ही मल्लू का फावड़ा गुल्लक के जैसे मिट्टी के बर्तन से टकराया। इस पर गुल्लक को बाहर निकाला गया तो वह क्षतिग्रस्त हो गया था लेकिन उससे चांदी के 42 सिक्के निकले। मामला सार्वजनिक होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo pic
इस संबंध में एसीएम तृतीय एके गुप्ता ने बताया कि सिक्कों को फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। सिक्के 1892, 1888, 1907 सहित अगल-अलग वर्षों के हैं। इनकी वास्तविकता के बारे में भारतीय पुरातत्व एवं सर्र्वेक्षण इकाई के अधिकारी ही सही से बता पाएंगे और इस इलाके का सर्वे भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
कब्रिस्तान
- फोटो : file
बनारस के फातमान क्षेत्र में रहने वाले लोगों के अनुसार यहां का कब्रिस्तान 250 वर्ष से ज्यादा पुराना है। भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के अलावा यहां नर्तकी उमराव जान की भी कब्र है। रविवार को सिक्के मिलने की सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि फातमान स्थित कब्रिस्तान ऐतिहासिक महत्व का है और इसके संरक्षण के पर्याप्त उपाय किए जाने चाहिए।