{"_id":"62781ba303826705224d34b6","slug":"silt-left-on-the-road-after-cleaning-the-drain-varanasi-news-vns652512745","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सीमांकन के साथ सरैयां में आरओबी का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सीमांकन के साथ सरैयां में आरओबी का काम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क सीमांकन के बाद सेतु निगम की ओर से कज्जाकपुरा आरओबी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सरैयां पुलिस चौकी के पास से पायलिंग का काम चालू है। बिजली, जलकल संस्थान और राजस्व विभाग को अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। सड़क की वस्तुस्थिति को देखते हुए सेतु निगम को रेलवे ओवरब्रिज का डिजाइन बदलना पड़ा। अब आरओबी का पिलर बीच में नहीं बनकर सड़क के किनारे बनेगा। यह बनारस का सबसे ऊंचा आरओबी होगा।
कज्जाकपुरा रेलवे ओवरब्रिज अभी तक अतिक्रमण में फंसा है। रेलवे क्रासिंग से मस्जिद तक सड़क के दोनों तरफ बिना अवैध निर्माण तोड़े काम शुरू नहीं हो सकता है। वहीं, सड़क की चौड़ाई को लेकर पिछले माह राजस्व विभाग के लेखपाल ओमप्रकाश नारायण, सूरज सोनकर, ओमप्रकाश और सेतु निगम के अवर अभियंता राजेश कुमार ने सड़क का सीमांकन करने के साथ अतिक्रमण पर लाल निशान लगाया है। दोनों तरफ पांच से छह फीट कब्जा है। वहीं, चौकाघाट की तरफ पिलर बनाने के साथ रैंप की ढलाई काम पूरा हो चुका है। सिर्फ रेलवे क्रासिंग के पास एक रैंप ढालना बाकी है।
---
निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पिलर की ढलाई का काम पूरा हो चुका है। पायलिंग का काम चालू है। जल्द ही अड़चनों को दूर किया जाएगा। -ज्ञानेंद्र वर्मा, सेतु निगम के सहायक अभियंता
विज्ञापन
इनसेट
काम पूरा करने की बढ़ी मियाद
कज्जाकपुरा आरओबी को पूरा करने की अंतिम तिथि जून 2022 थी। सेतु निगम 31 माह में मात्र सात पिलर तैयार करने के साथ रैंप (स्पैन) ढाल सका। आठवां पिलर बनकर तैयार है। 80 फीसदी से अधिक काम बाकी होने पर शासन ने मियाद बढ़ाते हुए अंतिम तिथि मार्च 2024 कर दी है।
---
एक नजर में आंकड़े
लागत - 144.52 करोड़
लंबाई - 1355 मीटर
भौतिक प्रगति - 19 फीसद
कार्य प्रारंभ - सितंबर 2019
काम पूरा - मार्च 2024