फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Silt left on the road after cleaning the drain

नाला सफाई के बाद सड़क पर छोड़ दी सिल्ट

Mon, 09 May 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Silt left on the road after cleaning the drain
बारिश में जलभराव न हो इसके लिए नालों की सफाई का काम तेजी से कराया जा रहा है। इस दौरान सिल्ट निकालकर सड़क किनारे रखा जा रहा है। यही हाल रहा तो सिल्ट फिर से नाले में चली जाएगी। सिगरा, महमूरगंज इलाके के आसपास नाले से सिल्ट निकालकर सड़क पर छोड़ दी जा रही है। जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

इसी प्रकार नक्खीघाट सामुदायिक केंद्र से वरुणा नदी तक के नाले की सफाई की जा रही है। जीटी रोड स्थित काली मंदिर के सामने से ढेलवरिया पुलिया तक, नक्खीघाट रेलवे मैदान से शक्कर तालाब होते हुए वरुणा नदी तक के नाले को साफ किया जा रहा है। पलोदी पुलिया का नाला, घौसाबाद लक्ष्मी घाट मोहल्ला के मोड़ से राजा बाजार, इसराइल नगर मैदान के मोड़ तक के नाले की सफाई हुई। शिवपुर में रेलवे क्रॉसिंग से उसर पुरवा राम बगिया होते हुए नाले की सफाई कराई जा रही है। इस बारे में नगर निगम के मुख्य अभियंता मोइनुददीन ने बताया सफाई शुरू कराने के साथ ही सिल्ट उठाने का निर्देश दिया गया है। यदि कोई लापरवाही करेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed