{"_id":"5d6c24ab8ebc3e01542f6419","slug":"sikh-protest-varanasi-news-vns4814098194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के खिलाफ सिख समुदाय के लोगों ने लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान के खिलाफ सिख समुदाय के लोगों ने लगाए नारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पाकिस्तान में सिख लड़की को अगवा कर धर्म परिवर्तन कराने से नाराज सिख समुदाय ने नीचीबाग स्थित गुरुद्वारे के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी करवाई की मांग की गई।
पाकिस्तान के ननकाना साहिब में एक सिख लड़की को जबरन अगवा कर उसका धर्म परिवर्तन कराने के बाद एक गैर धर्म के युवक से शादी कराने को लेकर पूरी दुनिया में सिख समुदाय की ओर से विरोध जारी है। इसी कड़ी में सिख समुदाय ने काशी में भी अपना विरोध दर्ज कराया। गुरुद्वारे पर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान में रह रहे अल्पसंख्यक हिंदू और सिख समुदाय की रक्षा की मांग की और पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने का अनुरोध किया। सिख धर्म के धर्म गुरु अरजन देव की गद्दी दिवस के मौके पर गुरुद्वारा गुरुबाग पर सैकड़ों की संख्या में सिख समुदाय के लोग उपस्थित हुए। अरदास और शबद कीर्तन के बाद भारी संख्या में सिख समुदाय के लोगों ने मुख्य गेट पर आकर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पाकिस्तान में हो रहे अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर जुल्म और धर्म परिवर्तन के खिलाफ भी अपनी आवाज उठाई। इस दौरान बैनर तख्तियां लिए सिख समुदाय ने यह संदेश दिया कि धर्म परिवर्तन किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं होगा। सिखों ने पाक की इस हरकत के बाद करतारपुर कॉरिडोर में भी पाकिस्तान की साजिश की बात बताते हुए सवाल उठाया। इसमें वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजित सिंह बग्गा, सनी जोहर, परमिंदर सिंह, त्रिलोचन सालूजा, पाली कोहली, सतनामि सिंह, टोनी चड्ढा, अवतार सिंह, अम्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।