फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sikanderpur MLA Sanjay Yadav attacked the Samajwadi Party about organ

बवाल को लेकर सपा पर बरसे बीजेपी विधायक, जानें क्या कहा

Mon, 02 Oct 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 02 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Sikanderpur MLA Sanjay Yadav attacked the Samajwadi Party about organ
विधायक संजय यादव
वाराणसी। बलिया के सिकंदरपुर विधायक संजय यादव ने सिकंदरपुर कस्बे में 2 दिनों से चल रहे बवाल को लेकर बयान जारी कर कहा कि सिकंदरपुर में हुई अप्रिय घटना के लिए पूर्ण रुप से समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री तथा समाजवादी पार्टी के गुंडे जिम्मेदार हैं। 
विज्ञापन


30 सितंबर शाम को हुए विवाद के बाद जिला प्रशासन की सक्रियता के कारण सिकंदरपुर नगर में शांति का माहौल था। 1 अक्टूबर को नगर में ताजिया जुलूस भी जिला प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया था परंतु आखिरी क्षणों में समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री जिस मस्जिद में उपस्थित थे, वहीं पर कैसे घटना घटित होती है। 
विज्ञापन


जब से उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की हार हुई है और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत के साथ ईमानदार एवं स्वच्छ प्रशासन तथा विकासवादी सरकार बनी है तभी से समाजवादी पार्टी के गुंडों और माफियाओं को बर्दाश्त नहीं हो रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार साजिश करके प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनकी सरकार को बदनाम करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के मंसूबों को किसी भी परिस्थिति में कामयाब नहीं होने देगी।सिकंदरपुर के जनता से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed