{"_id":"5f746583dab7e165cd22aa53","slug":"sigra-stadium-opened-after-six-months-training-for-swimming-football-and-hockey-players-only-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: छह महीने बाद खुला सिगरा स्टेडियम, तैराकी, फुटबाल और हॉकी के खिलाड़ियों को ही प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: छह महीने बाद खुला सिगरा स्टेडियम, तैराकी, फुटबाल और हॉकी के खिलाड़ियों को ही प्रशिक्षण
Wed, 30 Sep 2020 04:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 30 Sep 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
सिगरा स्टेडियम में सफाई करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में खेल निदेशालय के आदेश के बाद एक अक्टूबर से सिगरा के डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम और लालपुर के डॉ भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल को खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए केवल विभागीय खेल प्रशिक्षकों द्वारा हॉकी, फुटबाल और तैराकी खेलों के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही गाजीपुर में कुश्ती, जौनपुर में हॉकी और चंदौली में वॉलीबाल के प्रशिक्षण के लिए स्टेडियम खुलेंगे।
विज्ञापन
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि बुधवार को खेल निदेशालय के आदेश के बाद कोविड-19 के मानकों को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम खोलने का आदेश हुआ है। एक अक्टूबर से केवल विभागीय प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों को हॉकी, फुटबाल और तैराकी के लिए फिजिकल फिटनेस का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसी के साथ 18 वर्ष तक के बच्चों के पंजीकरण की प्रक्रिया भी एक अक्टूबर से शुरू होगी। इसके लिए खिलाड़ियों को सिगरा स्टेडियम के पूर्वी प्रवेश द्वार से पंजीकरण फार्म सुबह छह से नौ बजे तक और दोपहर तीन से शाम छह बजे तक फुटबाल और तैराकी के लिए विभागीय प्रशिक्षकों द्वारा वितरित किया जाएगा। जबकि हॉकी के खिलाड़ियों को लालपुर से पंजीकरण फार्म प्राप्त करना होगा।