फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sigra Stadium of varanasi will be equipped with facilities of international level work will be done with 450 crores in four phases

वाराणसी: अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस होगा सिगरा स्टेडियम, चार चरणों में 450 करोड़ से होगा कार्य

Wed, 20 Apr 2022 04:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 20 Apr 2022 04:04 PM IST
सार

वाराणसी के सिगरा स्थित  डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से लैस करने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। साई के महानिदेशक संदीप प्रधान ने कार्य प्रगति की समीक्षा के दौरान स्टेडियम के लेआउट पर चर्चा की।

विज्ञापन
Sigra Stadium of varanasi will be equipped with facilities of international level work will be done with 450 crores in four phases
सिगरा स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस का सिगरा स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से लैस होगा। साढ़े चार सौ करोड़ की लागत से होने वाले निर्माण में क्रिकेट, वॉलीबाल, फुटबाल, शूटिंग रेंज, तैराकी सहित नेशनल सेंटर आफ एक्सीलेंस का भी निर्माण होगा। स्टेडियम के कायाकल्प की योजना को धरातल पर उतारने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के महानिदेशक ने सोमवार को कमिश्नरी सभागार में बैठक के बाद स्थलीय निरीक्षण भी किया। 

विज्ञापन


सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से लैस करने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। साई के महानिदेशक संदीप प्रधान ने कार्य प्रगति की समीक्षा के दौरान स्टेडियम के लेआउट पर चर्चा की। साढ़े चार सौ करोड़ रुपये की लागत से चार चरणों में स्टेडियम में निर्माण कार्य किए जाने हैं।
विज्ञापन


इसके तहत स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता हॉल, सामूहिक स्पोर्ट्स सेंटर, तरणताल, आउटडोर खेल मैदान एथलेटिक्स ट्रैक के साथ फुटबाल मैदान, क्रिकेट मैदान, टेनिस कोर्ट, बास्केटबाल कोर्ट, वॉलीबाल कोर्ट, कबड्डी और खोखो कोर्ट, शूटिंग रेंज, नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के साथ स्पोर्ट्स हास्टल और फिट इंडिया जोन का निर्माण किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिगरा स्टेडियम का निरीक्षण
स्मार्ट सिटी के तहत चार चरणों में सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के कायाकल्प के लिए दूसरी बार संदीप प्रधान बनारस पहुंचे और कार्य प्रगति की समीक्षा की। साई के डीजी ने बैठक के बाद सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने पहले चरण के निर्माण कार्य स्थल पर की गई बैरिकेडिंग का निरीक्षण किया। 

पद्मश्री प्रशांति ने की थी नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की मांग

स्मार्ट सिटी वाराणसी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी. वासुदेवन ने बताया कि डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम कानिर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए खेल मंत्रालय सहित पीएमओ स्तर से भी मंजूरी मिल गई है। अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी पद्मश्री प्रशांति सिंह ने सिगरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री से ऑनलाइन संवाद के दौरान बनारस में नेशनल सेंटर ॉफ एक्सीलेंस के निर्माण की मांग की थी।

हरियाणा, दिल्ली और केरल की तर्ज पर खेल के क्षेत्र में पूर्वांचल के लिए इसकी आवश्यकता पर बल दिया था। प्रशांति ने बताया था कि जो लक्ष्य आठ से 10 वर्षों में मिलना है, खेलो इंडिया के तहत नेशनल सेंटर आफ एक्सीलेंस खुलने के बाद यह नतीजा दो से चार वर्षों में ही मिलने लगेगा।

पूर्वांचल के खिलाड़ियों के लिए यह वरदान होगा। सेंटर खुलने से यहां लगातार नेशनल कैंप लगेंगे। बच्चे जिन खिलाड़ियों को टीवी पर देखते-सुनते हैं, उनसे मिल सकेंगे, सीख सकेंगे। हमारे यहां के बच्चों को प्रशिक्षण के लिए भटकना नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed