फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Siddharth Nath Singh in varanasi said Those who ally with Akhilesh yadav end with divorce

UP Politics: अखिलेश से गठबंधन करने वालों का तलाक से ही होता है अंत, वाराणसी में सिद्धार्थ नाथ सिंह का बयान

Sun, 24 Jul 2022 06:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 24 Jul 2022 06:56 PM IST
सार

वाराणसी पहुंचे भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने सप-सुभासपा मसले पर कहा कि जो अपनों का नहीं हुआ वह दूसरों का क्या होगा। 
 

विज्ञापन
Siddharth Nath Singh in varanasi said Those who ally with Akhilesh yadav end with divorce
पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मंत्री व भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने रविवार को वाराणसी में सपा मुखिया अखिलेश को आड़े हाथों लिया और कहा, उन्हें रिश्ते निभाने नहीं आते हैं। यही कारण है कि अखिलेश से गठबंधन करने वालों का अंत तलाक से ही होता है। तंज कसते हुए उन्होंने कहा, जो अपनों का नहीं हुआ, वह दूसरों का क्या होगा। सहयोगियों को उनका साथ छोड़ देना चाहिए।

विज्ञापन


एक दिवसीय यात्रा पर वाराणसी आए भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ के सवाल पर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जब गुजरात में सीएम थे, तब उनसे भी पूछताछ की गई थी और उन्होंने सहयोग किया था।

विज्ञापन

सोनिया गांधी ने कुछ नहीं किया है तो डर किस बात का

सोनिया और कांग्रेस को पीएम मोदी से सीख लेनी चाहिए। कानून अपना काम कर रहा है, इसमें सोनिया को सहयोग करना चाहिए।  कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बोले उन्होंने कहा, सोनिया गांधी बोल दें कि व देश का कानून नहीं मानती, सिर्फ इटली के कानून को मानती हैं। अगर सोनिया गांधी ने कुछ नहीं किया है तो डर किस बात का।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर की सुरक्षा बढ़ाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, सुरक्षा देना एक प्रक्रिया है, इसमें सरकार का कोई लेना देना नही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed